अगर आप भी Diwali पर बनाना चाहते हैं कुछ स्पेशल तो ट्राई करें यह खास Recipe

दिल्ली (एकता): दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जिसमें तरह-तरह के व्यंजन बनाए जाते हैं। दिवाली रोशनी का त्योहार है। यह हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस दिन लोग अपने घरों को बड़े चाव के साथ सजाते हैं। इसके साथ ही मिठाइयों के साथ ही तमाम तरह की नमकीन Recipe भी बनाते हैं। अगर आप भी घर पर कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं तो आप यह स्पेशल Recipe बना सकते हैं। कई लोग बाहर से मिठाई खाना पसंद करते हैं तो कई घर पर ही बनाते हैं। हर कोई दिवाली अपने घर पर ही मनाना पसंद करते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि दिवाली में आप फेमस स्नैक चकली रेसिपी बना सकते हैं। इसे आप शाम की चाय के साथ गस्ट को सर्व कर सकते हैं। अगर आप अपने घर से दूर हैं, तो आप अपने मेहमानों के लिए चकली और चाय का इंतजाम कर सकते हैं। आज हम आपको बताएंगे कि आसानी से और मिनटों में इस रेसिपी को कैसे बनाया जाता है।


जानिए क्या होती है चकली? 

बता दें कि यह Recipe एक गुजराती स्नैक है, जिसे स्पाइरल शेप में बनाया जाता है। यह नमकीन होती है और खाने में ज्यादा स्वादिष्ट होती है। इसे अलग-अलग शहरों में कई नामों से पुकारा जाता है। इसे चावल, काले चने और चने के मिश्रण से बनाया जाता है। दिवाली पर इसे खासतौर से बनाया जाता है।


चकली बनाने के लिए यह है जरूरी सामग्री

250 ग्राम चने की दाल
1/2 किलो चावल का आटा
200 ग्राम काला चना
1 बड़ा चम्मच सफेद तिल
2 बड़े चम्मच मक्खन
1 बड़ा चम्मच अदरक
नमक स्वाद अनुसार
1 छोटा चम्मच जीरा पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
1 बड़ा चम्मच बारीक कुटी हुई हरी मिर्च
तेल आवश्यकतानुसार

जानें क्या है चकली बनाने की विधि 

  • सबसे पहले चकली बनाने के लिए दालों को पहले रातभर भिगोकर रखना चाहिए। अगले दिन उन्हें सुखाना चाहिए।
  • जब दालें सूख जाएं तो एक कड़ाही में धीमी आंच पर भून लें। दाल में से जब खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें।
  • दाल को ठंडा करने के बाद पीस लें।
  • अब इसमें बटर, सहित सभी मसाले डाल लें। इसके बाद अदरक और स्वादानुसार नमक डालकर मिक्स कर दें।
  • इस आटे को दो हिस्सों में अलग कर लें।
  • आटे की लोइयां बना लें।
  • आप आटे के दूसरे भाग में अन्य सामग्री या रंग डालकर उसे कलरफुल बना सकती हैं। चकली मेकर में डालकर चकली बना लें।
  • कड़ाही में तेल डालकर उसे मध्यम आंच पर गर्म कर लें।
  • तेल गर्म हो जाने पर चकलियां डालकर अच्छी तरह से उन्हें सुनहरा भूरा कर लें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.