दिल्ली (एकता): काफी लोग Italian Food खाने के शौकीन होते हैं। कई लोग इटालियन खाना काफी पसंद करते हैं तो कई इंडियन। लेकिन जब इटालियन खाने का जिक्र होता है तो सबके दिमाग में सबसे पहले पिज्जा और पास्ता ही आता है। लेकिन आज हम आपको इससे भी स्वादिष्ट डिश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे एक बार टेस्ट करके आपका बार-बार मन करेगा। ये डिश काफी लाजवाब भी है। अगर आपका कुछ अलग खाने का मन कर रहा हो जो कम समय में आसानी से बन जाए, तो आप ये डिश ट्राई कर सकते हैं। इस डिश का नाम है ब्रूशेटा (Bruschetta)। ये सुनने में कुछ अलग है, लेकिन खाने में काफी जबरदस्त है। आप इसे सुबह नाश्ते में भी ले सकते हैं। ये शरीर के लिए काफी लाभदायक भी होता है, क्योंकि इसमें कोई भी मिलावट नहीं होती। आप इसे मेहमानों को जल्दी सर्व कर सकते हैं। इतना ही नहीं ये बनने में काफी आसान और कम समय लेती है। ये बहुत ही क्रिस्पी और स्पाइसी होती है।
जानिए ब्रूशेटा डिश बनाने की सामग्री
टमाटर– 5 कटे हुए
जैतून का तेल– 3 चम्मच
नींबू– 1/2 चम्मच
धनिया पत्ता– बारीक कटा हुआ
लहसुन– 2 कटे हुए
धनिया पाउडर– 1 चम्मच
नमक– 1 चम्मच
ब्रेड– सर्व करने के लिए
जानें रेसिपी बनाने की विधि
यह रेसिपी बनाने में काफी आसान भी है। आप इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें, उसमें बारीक कटा हुआ टमाटर डाल दें। इसके बाद उसमें आधे नींबू का टुकड़ा अच्छी तरह से नीचोड़ लें, ताकि उसका कोई भी बीज अंदर ना जाए। अब एक के बाद एक चीज़ें इसमें मिलाएं। थोड़ी देर बाद, उसमें एक चम्मच धनिया पाउडर, नमक, धनिया पत्ता, जैतून का तेल डालकर इसे मिला लें। इसके बाद ब्रेड को अच्छी तरह सेक लें। इसके बाद उस पर टेस्टी और यम्मी ब्रूशेटा डालकर गरमागरम सर्व करें। आप इसे घर बैठे भी खा सकते हैं। आप कोई भी ब्रेड इस्तेमाल कर सकते हैं। आप देख सकते हैं कि कैसे आपकी टेस्टी जिश बनकर तैयार हैं।
इटली की फेमस डिश है ब्रुशेटा
ब्रुशेटा एक इटालियन एंटीपास्टो है, जिसमें ग्रिल्ड ब्रेड को लहसुन के साथ घिसकर ऊपर से जैतून का तेल और नमक डाला जाता है। इटली में, ब्रुशेटा को अक्सर ब्रुस्टोलिना ग्रिल का उपयोग करके तैयार किया जाता है।