अंबाला (एकता): हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने बजरंग पुनिया के पदक लौटाने पर बड़ी बात कह दी। सूत्रों के मुताबिक अनिल विज ने कहा कि बजरंग पुनिया को न अपना पदक लौटाना चाहिए और न ही खेलना छोड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह पदक बजरंग पुनिया का हक है, जो कि उन्हें लौटाना नहीं चाहिए। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विज ने कहा कि पुनिया की अगर कोई ओर परेशानी है तो खेल को जारी रखते हुए वह अपनी बात रख सकते हैं। गौरतलब है कि बजरंग पुनिया ने पिछले दिनों पदक लौटाया था। वहीं, कांग्रेस नेताओं के बयान है कि वह राम के सच्चे भक्त हैं, लेकिन अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस नेता गंगा गए गंगादास, जमुना गए जमुनादास की तरह हैं।
सांसद निलं+बन मामले में गृह मंत्री ने कहा कि लोकसभा, राज्यसभा व विधानसभा का अध्यक्ष होता है, जिसने हाउस को चलाना होता है। अगर कुछ लोग हाउस चलाने में व्यवधान डालते हैं तो उन्हें बाहर ही निकाला जाता है, इसमें कोई नई बात नहीं है। जैन संत धर्ममुनि महाराज ने गृह मंत्री को आर्शीवाद दिया। वहीं, अनिल विज के आवास पर प्रात: जैन संत श्री धर्ममुनि महाराज जी पहुंचे, जिनका आदरपूर्वक विज ने स्वागत किया। धर्ममुनि महाराज ने उनके द्वारा लोगों की भलाई के लिए किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
