/ Aug 30, 2026

IPL मैचों को लेकर धर्मशाला में HPCA व प्रशासन की अहम बैठक

Dharamshala,Rahulchawla(TSN)-आगामी आईपीएल मैचों को लेकर एचपीसीए और जिला प्रशासन के बीच बैठक आयोजित की गई धर्मशाला स्थित एचपीसीए स्टेडियम में 4, 8 व 11 मई को होने वाले आईपीएल मुकाबलों के सुचारू आयोजन को लेकर यह बैठक उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में एसएसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री,नगर निगम आयुक्त ज़फ़र इकबाल,एचपीसीए सचिव अवनीश परमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे बैठक में खिलाड़ियों व पुलिस जवानों की ठहरने की व्यवस्था, पुलिस सुरक्षा,यातायात प्रबंधन, स्वास्थ्य सेवाएं,पार्किंग, कानून व्यवस्था,सड़क मरम्मत जैसे तमाम अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई।

इस बार क्यूआर कोड से स्टेडियम पहुंचना क्रिकेट प्रेमियों को होगा आसान

जिला कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि हर बार की तरह इस बार भी सभी विभागों के साथ मिलकर एचपीसीए मैच आयोजन को लेकर समन्वय स्थापित कर रहा है ताकि किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो इस बार क्रिकेट प्रेमियों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए एचपीसीए द्वारा डिजिटल क्यूआर कोड की सुविधा प्रदान की जा रही है दर्शक अपने टिकट के साथ दिए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर स्टेडियम तक के मार्ग का नक्शा अपने मोबाइल पर देख सकेंगे,जिससे उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मैच के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और हर विभाग अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन सुनिश्चित करेगा।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.