Haryana,14 April-नारनौल में शहीद लांसनायक की पत्नी पर घर में घुसकर पांच युवकों ने हमला कर दिया।महिला को कमरे से घसीटते हुए आंगन में लाया गया और लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा गया।युवकों के भागने के बाद महिला काफी देर तक आंगन में ही पड़ी तड़पती रही।बाद में आसपास के लोग घर में आए और घायल महिला को उठाकर अंदर ले गए।
ऑपरेशन राइनो’ में शहीद हुए थे पति,इकलौता बेटा भी फौज में…
मामला नांगल चौधरी थाना में गांव दोस्तपुर का है। फिलहाल पुलिस ने महिला के फौजी बेटे की शिकायत पर 5 युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।इस मामले की CCTV फुटेज भी सामने आई है,जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।बता दें कि पीड़ित महिला के पति सेना में लांसनायक थे,जो 1997 में असम में ऑपरेशन राइनो के दौरान शहीद हो गए थे।उनका इकलौता बेटा भी फौज में ही है। इस हमले को देखते हुए महिला के बेटे ने पुलिस से उसके परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
