/ Aug 29, 2026

बढ़ते वायु प्रदूषण से दमा के मरीजों में बढ़ोतरी.. अस्पतालो में OPD में 30 से 40 प्रतिशत का इजाफा

करनाल, 7 नवंबर – वायु प्रदूषण लोगो के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है. प्रदूषण बढने से अस्पतालों में सांस, दमा जैसी बीमारियों की मरीजों की संख्या बढने लगी है। वायु प्रदूषण के कारण आंखों में जलन के भी 50 फीसदी मरीज बढ़ गए है। सुबह शाम ठंड और दोपहर में गर्मी होने से भी लोगों के स्वास्थ्य खराब हो रहा है। ऐसे में चिकित्सकों ने अपने स्वास्थ्य की देखभाल करने की सलाह दी है।
आंखों में जलन के 50 फीसदी मरीज बढ़े
दिवाली पर पटाखों व आतिशबाजी के धुएं से वायु प्रदूषण बढ़ा है। लगातार हवा जहरीली बनी हुई है। दिन के समय तो मौसम साफ रहता है और चटक धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते ही स्मॉग की धुंध छाने लगती है जिले में स्मॉग की धुंध और धुआं छाया रहता है, जिससे लोगों को सड़कों पर आने जाने में परेशानी भी हो रहे है। धुएं के कारण आंखों में जलन की समस्या बनी रहने से मरीजों को सांस लेने में दिक्कत बढ़ रही है। जिस कारण जिला अस्पताल से लेकर तमाम सीएचसीज में सांस संबंधी मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। दमा मरीजों ने बताया कि उनको सांस लेने में दिक्कते हो रही है। वही आंखों में जलन के 50 फीसदी मरीज बढ गए है। चिकित्सकों ने मरीजों को सलाह दी कि वह घर से बाहर निकलते समय मास्क का प्रयोग करे और बीमारी होने पर समय रहते ही डॉक्टरी सलाह ले और घरों में घरेलू ऊपचार पर भी ध्यान दें.
चिकित्सकों ने दी ये हिदायत 
नागरिक अस्पताल में कार्यरत सांस रोग विशेषज्ञ डॉक्टर प्रदीप ने बताया कि दिवाली के बाद से अस्पताल की ओपीडी में मरीजो की संख्या में 30 से 40 प्रतिशत बढ़ोतरी हो गई है।गले मे खारिश, खांसी, जुकाम,सांस लेने दिक्कत में मरीज आ रहे है।बच्चो और बुजुर्गों को ज्यादा दिक्कत आ रही है। दमा ग्रस्त बुजुर्गों को इनहेलर से भी राहत नही मिल रही है।
डॉक्टर प्रदीप ने लोगो से अपील करते हुए कहा कि मरीज घर में घरेलू  उपचार  के साथ साथ डॉक्टरी सलाह के साथ चले नही तो इसके परिणाम घातक भी हो सकते है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

आदित्य चौटाला के बयान पर असीम गोयल का पलटवार, बोले- पगड़ी पर टिप्पणी हरियाणा के सम्मान पर हमला

अंबाला-:हरियाणा विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री की पगड़ी और पहनावे को लेकर विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला की टिप्पणी अब सियासी विवाद का मुद्दा बन गई है। पूर्व मंत्री असीम गोयल ने आदित्य चौटाला पर निशाना साधते हुए कहा कि राजनीतिक विरोध अपनी जगह है, लेकिन भाषा और मर्यादा का ध्यान रखना जरूरी है। उन्होंने कहा...

मानसून सत्र के पहले दिन संग्राम…विपक्ष पर CM सैनी का वार .. 8 कांग्रेस विधायक सस्पेंड

चंडीगढ़-:हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र का पहला दिन ही सियासी संग्राम में बदल गया। विपक्षी कांग्रेस विधायक काले कपड़ों में विधानसभा पहुंचे और सरकार के खिलाफ रोष मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज कराया। सदन की कार्यवाही शुरू होते ही नारेबाजी और हंगामा बढ़ गया। सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जिसके बाद...

नेपाल में बाढ़ के बाद ऊना के परिवार की बढ़ी चिंता, तीन दिन से बेटे से संपर्क नहीं

ऊना,राकेश-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद ऊना के मैहतपुर बसदेहड़ा के वार्ड नंबर 8 निवासी हुसन लाल का परिवार चिंता में है। उनका छोटा बेटा सुखविंद्र नेपाल के त्रिशूली हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट में मैकेनिकल इंजीनियर के पद पर कार्यरत है। बाढ़ के बाद से सुखविंद्र से परिवार का संपर्क नहीं हो पाया है। पिछले...

सुधीर शर्मा को घेरने के लिए शुरू हुई जांच में नया मोड़, पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल के दस्तावेज सामने आने का दावा

शिमला,संजू-:भाजपा विधायक सुधीर शर्मा हिमुडा में जमीन से जुड़े मामले में नया मोड़ सामने आया है।भूमि खरीद मामले में विजिलेंस पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा की भूमिका को लेकर दस्तावेज खंगाल रही थी,उसी जांच के दौरान पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल से जुड़े कुछ दस्तावेज भी जांच एजेंसी के सामने आए हैं।विजिलेंस शुरुआत में जांच का...

अहमदाबाद एयरपोर्ट से अबू धाबी भागने की फिराक में था तस्कर, शिमला पुलिस ने दबोचा; 1.12 किलो हेरोइन समेत 3 बड़े नेटवर्क का खुलासा

शिमला,संजू-:शिमला पुलिस ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिमाचल,पंजाब,हरियाणा और गुजरात तक फैले अंतर्राज्यीय चिट्टा तस्करी नेटवर्क की कड़ियां जोड़ते हुए तीन अहम मामलों में बड़े आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 1.120 किलोग्राम हाई-ग्रेड हेरोइन बरामद की है।वहीं, जांच एजेंसियों से बचकर अबू धाबी भागने की तैयारी कर रहे...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.