कैथल : चन्द्रिका ( TSN)- कैथल अंबाला रोड स्थित दीप पैलेस में इंडिया गठबंधन के साझां उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने प्रेसवार्ता कर कहा कि शहर से लेकर गांव गांव से लेकर वार्ड और गली नुक्कड़ चौक चौराहे में भारी जन समर्थन मिल रहा है. लोग बदलाव चाहते हैं, इंडिया गठबंधन का सांसद चाहते हैं और जनता का पूरा समर्थन उन्हें मिल रहा है. जबकि भारतीय जनता पार्टी आज झूठ की दुकान बन चुकी है जो हर मुद्दे पर झूठ बोलती है।
इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार सुशील गुप्ता ने कहा कि 2 करोड़ मोदी जी ने पक्के घर बना कर दे दिए यह झूठ का प्रचार करने के लिए भाजपा ने होल्डिंग बैनर पर करोड़ों रुपए खर्च कर दिए। 2 साल से केंद्र से मागं पर , राज्य सरकार ने 20-20 हजार गरीबों के लिए मकान बनाने की मांग रखी, लेकिन अभी तक केंद्र ने एक भी मकान बनाने की मंजूरी नहीं दी, सिर्फ झूठ की बुनियाद पर भाजपा झूठ का प्रचार करने में लगी हुई है। मार्च 1लाख 68 ने अप्लाई, 2019 मे अप्लाई किया गया लेकिन 2024 में अभी तक एक भी मकान नहीं मिला। 1लाख फ्लैट हरियाणा सरकार की ओर से ,पिछले साल 3 लाख रजिस्ट्रेशन हुआ,अब तक एक फ्लैट नही मिला। सुशील गुप्ता ने कहा कि मैं भाजपा और नवीन जिंदल को चुनौती देता हूं कि वह बताएं कि कौन से गरीबों को मकान और सस्ते फ्लैट मिले हैं। कुरुक्षेत्र मे घुमन्तू जाति को किसी भी परिवार को पिछले 10 साल मे एक भी मकान नही मिला।
