नालागढ़ : जगत सिंह ( TSN)-प्रदेश में बिजली संकट गहराने लगा है, जिसकी सबसे अधिक मार औद्योगिक क्षेत्रों में पड़ रही है। अचानक बिजली कट लगने से उद्योगों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है। पिछली फरवरी में नंगल में 100 कब का ट्रांसफार्मर सड़ गया था जिसके चलते औद्योगिक क्षेत्रों में कट लग रहे है, जिससे उद्योगों के उत्पादन पर विपरीत असर पड़ रहा है। 45 डिग्री टेंपरेचर में लोग भीषण गर्मी में रहने को मजबूर है, हालांकि विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 20-25 दिनों में नया ट्रांसफर आ जाएगा लेकिन अभी जून माह में ही लोगों को बिजली कटों के कारण प्रतिदिन दो चार होना पड़ रहा है.
उद्योगों को झेलना पड़ रहा है आर्थिक नुकसान
प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी बरोटिवाला नालागढ़ में
प्रतिदिन 4 से 5 घंटे बिजली कट लग रहे हैं,जिसके चलते लोग खासे परेशान है। हालांकि विद्युत बोर्ड का यह प्रयास रहता है कि सबसे पहले घरेलू बिजली की खपत को पूरा किया जाए और उसके बाद उद्योगों को विद्युत प्रदान की जाए, लेकिन लाईट लोड़ कम हो जाने के कारण घरेलू व औद्योगिक इकाईयों की विद्युत सप्लाई में कट लगाए जा रहें हैं।विद्युत बोर्ड नालागढ़ के एक्सईएन हिमेश धीमान ने कहा कि फरवरी माह में नंगल में 100 केबी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था जिसके चलते अब मजबूरन प्रतिदिन कट लगाने पड़ रहे हैं उनका कहना है कि 20 25 दिनों के भीतर नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा और उसके बाद लोगों कीबिजली कटों की समस्या ठीक हो जाएगी।
