/ Oct 17, 2026

धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम में होगा IPL मैच…पंजाब और चेन्नई के बीच मुकाबला .. क्रिकेट प्रेमी बेकरार

धर्मशाला : राहुल चावला ( TSN)-अंतरराष्टीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 5 मई को खेले जाने वाले पंजाब व चेन्नई के हाई वोल्टेज मैच को लेकर धर्मशाला उत्साहित है। ऑनलाइन टिकट खरीदने वाले दर्शक टिकटें पाकर काफी खुश नजर आए। दर्शकों में   ज्यादातर धोनी के फैन्स हैं, जो कि ऑनलाइन टिकटों का प्रिंट लेने पहुंचे थे। इनमें शामिल युवा दर्शक मैच की टिकटें पाकर खुशी से खिल उठे। धोनी के फैन्स अपने चहेते स्टार क्रिकेटर को देखने के लिए बेकरार नजर आ रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से टिकटें खरीदने वाले कई दर्शक एचपीसीए स्टेडियम के बाहर काउंटर पर पहुंचे थे,जहां उन्हें टिकट के प्रिंट उपलब्ध करवाए जा रहे थे। मैच की तैयारियां अंतिम दौर में है। पंजाब किंग्स की ऑपरेशन टीम भी अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दे रही है।
आईपीएल मैचों में मौसम साफ रहने की उम्मीद
एचपीसीए की मानें तो आईपीएल मैचों में मौसम अच्छा रहेगा और मैच का सफल आयोजन धर्मशाला में होगा। मौसम ने एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले इवेंट में हमेशा से साथ दिया है और इस बार भी मैच हाउसफुल हो जाएंगे तथा धर्मशाला सहित जिला में पर्यटन में इजाफा होगा।
आफलाइन टिकट का इंतजार : प्रियांशु
क्रिकेट प्रेमी प्रियांशु ने कहा कि ऑफलाइन टिकट नहीं मिल रहे हैं। ऑनलाइन माध्यम से लोग खरीद रहे हैं। उन्होंने कहा कि 5 मई को चेन्नई और पंजाब के मैच को लेकर वह उत्साहित हैं, क्योंकि दो टीमों के खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।
अभी 5 मई के ही मिल रहे टिकट : सचिन
क्रिकेट प्रेमी सचिन का कहना है कि ऑनलाइन माध्यम से टिकट खरीदी थी, लेकिन इस बार काफी परेशानी पेश आ रही है। पेमेंट और क्यूआई को लेकर काफी इश्यू आ रहा था। ऑनलाइन टिकट खरीद के दौरान सीटस लिमिटेड होने के चलते क्रिकेट प्रेमियों को दिक्कतें पेश आ रही थी। अभी 5 मई के मैच के ही टिकट मिल रहे हैं, जबकि टिकट बेचने वालों का कहना है कि 9 मई के मैच के टिकट 5 के मैच के बाद बेचे जाएंगे। पहले लॉट की टिकट एकदम से बिक गए थे। दूसरे लॉट बारे पोस्ट डाली गई थी।चंडीगढ़ से आए क्रिकेट प्रेमी मेनपाल का कहना है कि उन्होंने कुछ दिन पहले मैच की टिकट बुक करवाई थी, जिसे लेने वह धर्मशाला आए हैं। मैच को लेकर हमारे परिवार व दोस्तों में खासा उत्साह है।
धोनी को देखने के लिए दर्शक आतुर  : संजय
एचपीसीए के डायरेक्टर संजय शर्मा का कहना है कि धर्मशाला में आईपीएल में हाई वोल्टेज गेम होने वाला है। धोनी को देखने के लिए दर्शक आतुर हैं। मौसम अच्छा साथ देगा। पंजाब की आपरेशन टीम भी अपना काम कर रही है। एचपीसीए की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मैचों के बीच देश की राष्ट्रपति का भी दौरा प्रस्तावित है, ऐसे में दर्शकों व पर्यर्टकों से अपील रहेगी कि ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बोले- देश में लौट रहा कांग्रेस का दौर, भाजपा नेताओं के कांग्रेस में आने का किया दावा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस नेताओं के भाजपा में शामिल होने के दावों और नए जिलों के गठन को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार ने भाजपा नेताओं के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि देश में कांग्रेस का दौर फिर से लौट रहा है।उन्होंने सवाल उठाया कि जो पार्टी...

लुहणु मैदान में 18 अक्टूबर से सजेगा रणजी ट्रॉफी का रोमांच, हिमाचल-मुंबई के बीच भिड़ंत

बिलासपुर,सुभाष-:गोबिंद सागर झील के किनारे स्थित लुहणु क्रिकेट मैदान में 18 से 21 अक्टूबर तक रणजी ट्रॉफी के मुकाबले खेले जाएंगे।इस चार दिवसीय मुकाबले में हिमाचल प्रदेश और मुंबई की टीमें आमने-सामने होंगी।लंबे समय बाद बिलासपुर में राष्ट्रीय स्तर के क्रिकेट मैच का आयोजन होने जा रहा है,जिससे जिले के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह...

मनोकामना पूरी होने पर दिल्ली के कारोबारी ने मां नैना देवी को भेंट किया सोने का आभूषण सेट

बिलासपुर,सुभाष-:हिमाचल प्रदेश के विश्वविख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी जी में शारदीय नवरात्रों के दौरान श्रद्धालुओं की खूब भीड़ उमड़ रही है।देशभर से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन करने पहुंच रहे हैं और अपनी श्रद्धा व सामर्थ्य के अनुसार मां के चरणों में चढ़ावा अर्पित कर रहे हैं।इसी कड़ी में दिल्ली के कारोबारी प्रवेश गर्ग ने...

गारंटियां अधूरी,योजनाएं बंद—जनता के सवालों से बचने के लिए नए जिलों का मुद्दा उठा रही सरकार: जयराम ठाकुर

चंबा-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शनिवार को चंबा प्रवास के दौरान प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अपनी सरकार की नाकामियों से जनता का ध्यान हटाने के लिए नए जिलों के गठन का मुद्दा उठा रहे हैं।उन्होंने चेतावनी दी कि यदि राजनीतिक हितों...

नए जिलों पर भाजपा के विरोध को लेकर सीएम मीडिया एडवाइजर का जवाब,बोले- रिपोर्ट के बाद ही होगा निर्णय

शिमला-:हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन का मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक बहस का केंद्र बन गया है।प्रदेश सरकार की ओर से आयोग के गठन के बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाओं पर मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने नए जिलों के गठन को लेकर जल्दबाजी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.