हरियाणा में भाजपा की जीत के लिए पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने पीएम मोदी को दी बधाई

मंडी, धर्मवीर ( TSN)– पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने हरियाणा में भाजपा को लगातार तीसरी बार मिलने जा रहे जनादेश के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मंडी में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव परिणामों से पहले सभी एग्जिट पोल कांग्रेस की सरकार बनते हुए दिखा रहे थे जोकि गलत साबित हुए हैं। यहां जनता ने लगातार तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी को अपना जनादेश दिया है। यह केंद्र की मोदी सरकार की नीतियों और उपलब्धियों पर जनता की मोहर है।
 जम्मू-कश्मीर में भी पार्टी ने किया बेहतरीन परफॉर्म
जयराम ठाकुर ने  कहा कि जम्मू कश्मीर में भी भारतीय जनता पार्टी ने बेहतरीन ढंग से परफॉर्म किया है। उन्होंने कहा कि जम्मू में भी भाजपा की सीटें बढ़ने का अनुमान है।जयराम ठाकुर ने बताया कि हिमाचल प्रदेश भाजपा ने 16 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है और इस वक्त यह आकंड़ा 10 लाख के पार जा चुका है और 16 लाख तक पहुंचने वाला है। उन्होंने कहा कि युवाओं में पार्टी की डिजिटल सदस्यता लेने को लेकर भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। हर युवा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के साथ जुड़ने के लिए उत्साहित नजर आ रहा है।इस मौके पर उनके साथ सदर विधायक अनिल शर्मा, मंडी जिला भाजपा के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा और प्रदेश सचिव पायल वैद्य सहित अन्य नेता भी मौजूद रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

RDG बंद होने को लेकर बीजेपी पर बरसे CM सुक्खू

सोलन,संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोलन जिले के क्यारीघाट में प्रदेशवासियों को ‘हिम-बस प्लस स्मार्ट ट्रैवल कार्ड’ और नई इलेक्ट्रिक बसों की सौगात दी। इस दौरान उन्होंने प्रदेश को हरित और आत्मनिर्भर बनाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सरकार के व्यवस्था...

त्रियुंड ट्रैक पर बढ़ेंगी सुविधाएं, सुरक्षा होगी और मजबूत, ₹30 लाख से होंगे विकास कार्य

धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पर्यटन एवं ट्रैकिंग स्थल त्रियुंड ट्रैक पर आने वाले पर्यटकों और ट्रेकर्स को जल्द बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। वन विभाग ने ट्रैक पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने और आवश्यक बुनियादी सुविधाएं विकसित करने की योजना तैयार की है।इसके तहत लगभग ₹30 लाख की लागत से विभिन्न विकास कार्य किए...

सांसद सुरेश कश्यप ने उठाया एससी छात्रवृत्ति योजनाओं का मुद्दा, केंद्र सरकार ने साझा किए लाभार्थियों के आंकड़े

सोलन-:शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद सुरेश कश्यप ने लोकसभा में अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं की प्रगति को लेकर प्रश्न उठाया। उन्होंने केंद्र सरकार से देश,हिमाचल प्रदेश तथा शिमला संसदीय क्षेत्र में इन योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत छात्रवृत्तियों,लाभार्थियों की संख्या और निधि आवंटन...

गुड़िया केस के गवाह कांस्टेबल के निलंबन पर बवाल, परिवार बोला– सच बोलने की मिल रही सजा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित कोटखाई गुड़िया दुष्कर्म एवं हत्या मामले से जुड़े कथित आरोपी सूरज की कस्टोडियल डेथ केस में अहम गवाह रहे कांस्टेबल दिनेश शर्मा के निलंबन को लेकर विवाद गहरा गया है।निलंबन के बाद उनके परिवार ने हिमाचल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दिनेश शर्मा को लंबे...

धर्मशाला में धमकी भरे ईमेल से सुरक्षा एजेंसियां सतर्क, जांच तेज

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में कई सरकारी कार्यालयों और शैक्षणिक संस्थानों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। केंद्रीय विद्यालय योल, राजकीय बॉयज स्कूल,नगर निगम कार्यालय और एसडीएम कार्यालय को भेजे गए धमकी भरे ईमेल के बाद प्रशासन ने तुरंत सुरक्षा प्रोटोकॉल लागू करते हुए सभी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.