/ May 19, 2026

जयराम बोले…राज्यपाल के अभिभाषण में नहीं सत्य और तथ्य..झूठ बोलना बन गई है सरकार की आदत

शिमला,संजु चौधरी(TSN)-हिमाचल प्रदेश विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन राज्यपाल के अभिभाषण पर सत्ता पक्ष की ओर से धन्यवाद प्रस्ताव लाया गया.चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्यपाल के अभिभाषण को सत्य और तथ्य से परे बताया है.मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार ने राज्यपाल से तथ्यहीन अभिभाषण पढ़ाया.जयराम ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री सदन के भीतर झूठ बोल रहे हैं और झूठ बोलना सरकार की आदत बन गई है.

धरातल पर कोई गारंटी नहीं हुई पूरी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि राज्यपाल ने डेढ़ घंटे का अभिभाषण पढ़ा वो तथ्य और सत्य से परे है.उन्होंने कहा कि यह एक झूठ का पुलिंदा है.प्रदेश सरकार ने अभिभाषण में 6 गारंटीयां पूरी करने का दावा किया है,लेकिन धरातल पर कोई गारंटी पूरी नहीं हुई है.कांग्रेस की गारंटी के मुताबिक प्रदेश की 23 लाख महिलाओं को 1500 रुपए का लाभ मिलना था लेकिन नहीं मिला.गाय और भैंस का दूध खरीदने की गारंटी दी गई,गोबर खरीद की गारंटी दी गई,लेकिन कोई गारंटी पूरी नहीं हुई. झूठ बोलना प्रदेश सरकार की आदत बन गई है.मुख्यमंत्री सदन के भीतर झूठ बोल रहे हैं.

अपने कार्यकाल से ज्यादा आने वाले समय की चिंता करे सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि सरकार को अब अपने कार्यकाल से ज्यादा आने वाले समय की चिंता करनी चाहिए.वहीं प्रदेश की आर्थिक स्थिति को लेकर केंद्र की भूमिका पर जयराम ठाकुर ने कहा कि अभिभाषण में एक पन्ने पर सरकार ने इस बात को स्वीकृति किया है कि प्रदेश की आर्थिक स्थिति के लिए केंद्र जिम्मेदार है.जबकि हिमाचल को केंद्र से विभिन्न योजनाओं के तहत पैसा आया है इसको प्रदेश सरकार स्वीकार नहीं करती है.उन्होंने कहा कि जीएसटी कंपनसेशन 2022 तक मिलना था यह जीएसटी काउंसिल की बैठक में तय हुआ था.अन्य माध्यमों केंद्रीय टैक्स और RDG की ग्रांट से प्रदेश सरकार को पैसा मिल रहा है लेकिन उसका खर्च योजनाओं की बजाय सैलरी पेंशन में हो रहा है यह प्रदेश के लिए आने वाले दिनों में चिंता का विषय है.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नारद जयंती पर पत्रकारिता संगोष्ठी का आयोजन पत्रकारिता का उद्देश्य जनजागरण, दुष्प्रचार का जवाब दुष्प्रचार नहीं

चंडीगढ़। विश्व संवाद केंद्र हरियाणा तथा हरियाणा साहित्य एवं संस्कृति अकादमी द्वारा आयोजित संगोष्ठी में आज इस बातपर बल दिया गया कि पत्रकारिता जटिल को एक सरल बना देने की कला है। पत्रकारिता का मूल सरल,स्पष्ट और सरस होना है। नारद जयंती के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में विश्व संवाद केंद्र के सचिव राजेश कुमार...

अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण: मुख्यमंत्री नायब सैनी

चंडीगढ़, 17 मई। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कहा है कि अग्रवाल समाज का इतिहास गौरव व गरिमा से परिपूर्ण रहा है। महाराजा अग्रसेन ने अपने जीवन में समाज को नई दिशा प्रदान की है। मुख्यमंत्री रविवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 17 स्थित सर्कस ग्राउंड में अखिल भारतीय अग्रवाल मैत्री संघ द्वारा आयोजित अग्र...

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.