कंगना रनौत बोली मंडी का भाव पूछकर पूरे विश्व में छोटी काशी को बदनाम करने का कांग्रेस ने रचा था षड्यंत्र

मंडी,धर्मवीर(TSN)-बॉलीवुड अभिनेत्री व मंडी लोकसभा क्षेत्र सें सांसद कंगना रनौत ने मंडी पहुंचते ही कांग्रेस पर निशाना साध दिया है।सदर विधानसभा के मझवाड़ में जन संपर्क अभियान के दौरान अपने संबोधन में कंगना रनौत ने कांग्रेस पर एक के बाद एक तीखे जुबानी हमले किए हैं।इस संबोधन के दौरान कंगना बीच-बीच में मंडयाली बोलती हुई भी नजर आई।कंगना ने कहा कि छोटी काशी मंडी अपने घर आने का उन्हें बेसब्री से इंतजार था। लेकिन कांग्रेस ने छोटी काशी को पूरे विश्व में बदनाम करने की काशिशे की हैं।यहां की बेटियों और बहनों को कांग्रेस ने चुनौती देकर मंडी का भाव पूछकर बहुत बड़ा षड्यंत्र रचा था।वहीं आज जब मंडी की सांसद के नाते उनका नाम संसद में नाम बार-बार गूंजता है तो पूरा विश्व देखता है।उन्होंने मंडयाली में कहा कि बहन व बेटी बनकर यहां की जनता के काम किए जाएंगे, जिस सम्मान और विश्वास के साथ मंडी की जनता ने उन्हें संसद भेजा है, वह इसका हमेशा मान रखेंगी।

पुराने वक्फ बोर्ड अधिनियम पर छूट देने का भी कांग्रेस को ठहराया जिम्मेदार

वहीं कंगना रनौत ने वक्फ बोर्ड के पुराने अधिनियम को लेकर भी को घेरने की कोशिश की। रनौत ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की छूट के चलते वक्फ बोर्ड देश की कानून की धज्जियां पर उड़ा रहा था।जिससे पूरे देश का कबाड़ा हो गया था।वक्फ बोर्ड को बनाने के पीछे देश की आजादी से पहले ही बहुत बड़ा संडयत्र रचा गया था,जिससे आज दिनतक पूरा देश पीड़ित था। पड़ोसी देश पाकिस्तान के क्षेत्रफल से भी ज्यादा का हिस्सा भारत में वक्फ बोर्ड की आढ़ में कुछ लोगों ने दबाया हुआ है।

हिमाचल आर्थिक इमरजेंसी की कगार पर,एक लाख करोड़ पहुंचा ऋण

इस दौरान उन्होने पूर्व में हिमाचल से चुनकर संसद गए कांग्रेसी नेताओं पर यहां के लोगों की आवाज न उठाने का भी आरोप लगाया।कंगना ने कहा कि कांग्रेसी सांसदों ने संसद में न तो कभी अपनी उपस्थिती दर्ज करवाई और न ही केंद्र के समक्ष आज दिन तक कोई मुद्दा नहीं उठाया और न ही इन नेताओं को संसद में होने वाले कार्यों का ज्ञान है।यही कारण है कि आज हिमाचल जैसे छोटे से प्रदेश पर आर्थिक इमरजेंसी आन पड़ी है और प्रदेश पर ऋण बढ़ते हुए एक लाख करोड़ पहुंच गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.