/ Jul 09, 2026

करण सिंह दलाल बोले.. सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का होना चाहिए मुकदमा दर्ज

पलवल,18 जनवरी –पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल ने शनिवार को प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा राजस्व विभाग के अंतर्गत काम करने वाले 370 ऐसे पटवारियों की सूची जारी की है जो कि सरकार की नजर में भ्रष्ट है। सरकार द्वारा जो सूची जारी की गई है उसमें कर्मचारियों की जातियां भी लिखी हुई है। करण सिंह दलाल ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की कोई जाति नहीं होती है,सरकारी कर्मचारी तो कर्मचारी है। सरकार द्वारा दलित समाज के कर्मचारियों के जातिसूचक नाम लिखकर दर्शाया गया है। ऐसे में सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों के खिलाफ एससी एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज होना चाहिए।

 

 

 

करण सिंह दलाल ने कहा कि प्रदेश में जमीनों की पैमाइश करने,इंतकाल दर्ज कराने,जमीन का सरकारी रिकॉर्ड ठीक करने तथा नक्शे पास करने की एवज में लोगों से धनराशि वसूल की जाती है। अगर पटवारी भ्रष्ट है तो तहसीलदार भी भ्रष्ट है और जिला उपायुक्त भी भ्रष्ट है। उन्होंने कहा कि पटवारी अपनी मांगों को लेकर लगातार प्रोटेस्ट कर है कि उन्हें तबादला कराने के लिए पैसा देना पड़ता है।

 

 

करण सिंह दलाल ने कहा कि हरियाणा में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सरकार द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ जो मुहिम चलाई गई है,वह इसके खिलाफ नहीं है लेकिन जो भ्रष्टाचार का जो पैमाना बनाया गया है उसके बारे में सरकार अपनी स्थिति को स्पष्ट करें। सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारियों के खिलाफ भी कार्यवाही करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

राम मंदिर चंदा मामले पर भाजपा को घेरा, निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदेश भाजपा बंटी हुई और मुद्दाविहीन

शिमला,संजू -:मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राम मंदिर चंदा मामले को लेकर भाजपा पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि आस्था के नाम पर हुए कथित चंदा घोटाले से देशभर के हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। नरेश चौहान ने कहा कि प्रभु...

राम मंदिर का विरोध करने वाली कांग्रेस आज आस्था की राजनीति कर रही, जनता सब जानती है : कंगना रनौत

शिमला-;मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद कंगना रनौत ने कांग्रेस पर राम मंदिर और धार्मिक आस्था के मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया।उन्होंने कहा कि जिस पार्टी ने लंबे समय तक राम मंदिर निर्माण का विरोध किया,वही अब राजनीतिक लाभ के लिए इस विषय को उठाने का प्रयास कर रही है।उनके अनुसार, देश और...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.