लुधियाना उपचुनाव: कांग्रेस ने लगाए आरोप, कहा– AAP की हार तय देख उतार रहे पोस्टर-बैनर

लुधियाना | लुधियाना वेस्ट उपचुनाव को लेकर सियासत गरमा गई है। कांग्रेस विधायक और उपचुनाव के प्रभारी राणा गुरजीत सिंह ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने दावा किया है कि अपनी संभावित हार को देखते हुए आप पार्टी अब सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रही है।

राणा गुरजीत ने आरोप लगाया कि प्रशासनिक अधिकारी जानबूझकर कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशु के पोस्टर, फ्लेक्स और होर्डिंग हटवा रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो और कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जो कथित रूप से घुमार मंडी इलाके की हैं।

उन्होंने कहा कि यह सिलसिला केवल एक क्षेत्र तक सीमित नहीं है, बल्कि पश्चिमी हलके के अलग-अलग इलाकों में सरकारी अधिकारी कांग्रेस के प्रचार सामग्री को हटाने या फाड़ने में जुटे हैं। उन्होंने इसकी कड़ी निंदा करते हुए कहा कि अधिकारी किसी पार्टी के प्रतिनिधि नहीं, बल्कि संविधान के तहत निष्पक्ष रूप से काम करने के लिए बाध्य हैं। राणा गुरजीत सिंह ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से भी अपील की कि वे पूरी मजबूती से डटे रहें और यदि कहीं भी इस तरह की घटना हो, तो तुरंत पार्टी कार्यालय को सूचित करें। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी को सौंपी जा रही है।

Gursharan Singh

horizonbeg@gmail.com https://www.thesummernews.in/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

इंदिरा मार्केट की छत पर आई लव मंडी व इसके आसपास पीएम मोदी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणियां

मंडी,धर्मवीर-:नीट पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ जारी प्रदर्शन के बीच मंडी शहर की इंदिरा मार्केट की छत पीएम मोदी के खिलाफ कथित तौर पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी में लिखे जाने की शर्मनाक घटना सामने आयी है।शुक्रवार सुबह सैर करने निकले स्थानीय लोगों की नजर इंदिरा मार्केट की छत पर लगे...

पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को फर्स्ट बटालियन देगी निशुल्क कोचिंग, तीन दिन में 500 ने कराया पंजीकरण

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए प्रथम एचपीएपी बटालियन जुंगा की ओर से शुरू की गई निशुल्क कोचिंग और प्रशिक्षण योजना युवाओं के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है।इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर और ग्रामीण क्षेत्रों के अभ्यर्थियों को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें पुलिस...

बोह आपदा: 19 मकान और 9 गौशालाएं तबाह, राहत कार्यों में जुटी सेना

शाहपुर,राहुल चावला-:शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में हाल ही में आई प्राकृतिक आपदा के बाद प्रशासन ने राहत एवं पुनर्वास कार्यों को युद्ध स्तर पर तेज कर दिया है।प्रभावित परिवारों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराई जा रही है,जबकि भारतीय सेना भी राहत अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही है।सेना के जवान मलबे में दबे...

युवाओं के समर्थन में अंबाला में निकला ‘युवा एकजुटता मार्च’, पारदर्शी भर्ती व्यवस्था की उठी मांग

अंबाला-:देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, भर्ती प्रक्रियाओं में अनियमितताओं, बढ़ती बेरोज़गारी तथा जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में रविवार को अंबाला छावनी में ‘युवा एकजुटता मार्च’ निकाला गया। सामाजिक और सर्वदलीय स्वरूप में आयोजित इस मार्च में छात्र-छात्राओं, महिलाओं, युवाओं, किसानों, कर्मचारियों, व्यापारियों तथा विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों...

नीट परीक्षा और पेपर लीक पर सरकार का सख्त रुख, विपक्ष पर मुख्यमंत्री का निशाना

रोहतक-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र सरकार परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी और सुरक्षित बनाने के लिए लगातार कदम उठा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष नीट और पेपर लीक के मुद्दे पर युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहा है। रोहतक स्थित एमडीयू में मीडिया से बातचीत के दौरान...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.