अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की जांच की गई।पुलिस अब इस वारदात में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है।
अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।इसी कड़ी में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।CIA-1 प्रभारी परमिंदर सिंह के मुताबिक, नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार गश्त पर थे।इसी दौरान उन्होंने कुछ युवकों को एक अन्य युवक के साथ मारपीट करते देखा। पीड़ित को बचाने के लिए SHO अपनी गाड़ी से उतरकर बीच-बचाव करने पहुंचे,लेकिन हमलावरों ने उन पर ही हमला कर दिया।आरोप है कि हमलावरों ने SHO पर चाकू और ईंट-पत्थरों से वार किए,जिससे उनकी गर्दन,हाथ और सिर पर चोटें आईं। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।अब CIA-1 की टीम ने निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर ले जाकर मामले से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।वहीं, वारदात में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
