करनाल, 23 जनवरी – अपने लोकसभा क्षेत्र पहुंचे केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिला के मुनक गांव में बनाए गए रेस्ट हाउस में मुनक व सालवन गांव के लोगों से मुलाकात की और गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने सिंचाई विभाग के ऐतिहासिक रेस्ट हाउस के वर्षों पुराने आगंतुक रजिस्टर में टिप्पणी दर्ज की।इसके बाद केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल ने सुभाष चन्द्र बोस की जयंती पर करनाल के कमेटी चौक पर पहुंचकर सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।
केंद्रीय मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि देश की आजादी के आंदोलन का बड़ा श्रेय सुभाष चन्द्र बोस को जाता है। देश बहुत से नौजवानों को साथ लेकर उन्होंने आजाद हिंद फौज बनाई। आज 23 जनवरी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर मैं उनको पुष्पांजलि अर्पित करता हूं। मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पहले बड़े बड़े गांव में मैं जा रहा हूँ, जिसमे लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। इसके बाद छोटे गांव के दौरे शुरू किए जाएंगे।
पिछले 10 सालों में कुछ कर नही पाए केजरीवाल
मनोहरलाल खट्टर ने कहा कि दिल्ली चुनाव में अहम जिम्मेदारी मिली है,दिल्ली का वातावरण बहुत अच्छा है।पिछले 10 सालों से दिल्ली को ग्रहण लगा हुआ था उससे निजात दिलाकर बीजेपी एक अच्छा शासन लाएगी। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि केजरीवाल शेखचिल्ली और शेखचिल्ली की शेखी की कोई सीमा नही होती है।बड़ी बड़ी बड़े बात करना आसान होता पर उन्हें पूरा करना उतना ही मुश्किल है। पिछले 10 सालों में वो दिल्ली में कुछ कर नही पाए है,अब चुनावों में उन्हें सब याद आ रहा है।अब हुनके नीचे से जमीन खिसक रही है।
