स्टोर रूम में गैस सिलेंडर फटने से भीषण आग, 5 लाख रुपये का नुकसान

Mandi,Dharamveer-नगर निगम के पुरानी मंडी वार्ड स्थित एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने स्टोर रूम में रविवार दोपहर अचानक आग भड़क गई,जिसके चलते वहां रखा गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना भीषण था कि आग की लपटें मकान के पीछे खड़े 30 फीट ऊंचे आम के पेड़ तक पहुंच गईं, जिससे पेड़ को भी खासा नुकसान हुआ।

स्थानीय लोगों ने दिखाया साहस,बड़ा हादसा टला

घटना में करीब 5 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। आगजनी में स्टोर में रखा फर्नीचर, बर्तन, टाइल्स व अन्य कीमती सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। बताया जा रहा है कि मकान मालिक सोहन सिंह सकलानी घर में टाइल्स लगाने का काम करवा रहे थे, जिसके चलते अधिकांश सामान स्टोर रूम में ही रखा गया था।घटना रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है। संयोगवश, छुट्टी का दिन होने के कारण अधिकांश स्थानीय निवासी घर पर ही मौजूद थे। धमाके की आवाज सुनते ही लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बिना समय गंवाए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। स्थानीय युवाओं की सतर्कता और साहस से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के मेयर वीरेंद्र भट्ट शर्मा व स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में सहयोग किया। मेयर ने बताया कि दमकल विभाग की टीम के पहुंचने से पहले ही आग पर काफी हद तक काबू पा लिया गया था।मकान मालिक सोहन सिंह सकलानी ने बताया कि जिस स्टोर रूम में आग लगी, वहां बिजली का कनेक्शन तक नहीं था। इससे यह सवाल उठता है कि आग लगी कैसे। सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.