अम्बाला, 20 फरवरी-:अंबाला शहर की कपड़ा मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें दूर-दूर तक दिखाई दीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अंबाला शहर स्थित एशिया की प्रसिद्ध कपड़ा मार्केट में अचानक एक दुकान में आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि आसपास की दुकानों में भी दहशत का माहौल बन गया। मार्केट पुरानी और घनी आबादी वाले क्षेत्र में होने के कारण आग फैलने का खतरा बना रहा।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। व्यापारियों के अनुसार आग की सूचना मिलते ही प्रशासन और फायर ब्रिगेड को तुरंत सूचित किया गया। समय रहते कार्रवाई होने से बड़ा हादसा टल गया।व्यापारियों ने प्रशासन से अपील की है कि मार्केट क्षेत्र से अतिक्रमण हटाया जाए ताकि आपात स्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आने-जाने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो।
कपड़ा मार्केट व्यापारी
“हमें करीब एक घंटे पहले आग लगने की सूचना मिली थी। हमने तुरंत फायर ब्रिगेड को फोन किया। मार्केट बहुत पुरानी है और दुकानें आपस में जुड़ी हुई हैं, इसलिए आग फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। प्रशासन को यहां से अतिक्रमण हटवाना चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति में राहत कार्य जल्दी हो सके।”
