नेशनल खेल चुकी MCA पास मीनू शर्मा… HRTC में कर रही कंडक्टरी

मंडी : धर्मवीर ( TSN)- देश के लिए चार बार नेशनल खेल चुकी एमसीए पास मीनू शर्मा आज पारिवारिक परिस्थितियों के कारण एचआरटीसी में कंडक्टरी कर रही है। मीनू शर्मा मंडी शहर के समखेतर वार्ड की रहने वाली है। मीनू को हालही में एचआरटीसी में कंडक्टर की नौकरी स्पोर्ट्स कोटे के तहत ही मिली है। मीनू 3 बार खो-खो में जबकि एक बार हॉकी में नेशनल खेल चुकी है। 2005 से लेकर 2024 तक कई नीजि कंपनियों में भी कार्य कर चुकी हैं।
पारिवारिक परिस्थितियों ने बना दिया कंडक्टर
मीनू ने बताया कि उसने पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कई बार सरकारी नौकरी के लिए आवेदन किए लेकिन सफलता नहीं मिली। अंततः उन्हें स्पोर्ट्स कोटे के तहत एचआरटीसी में कंडक्टर की नौकरी मिली है। एक महिला के कंडक्टरी करना काफी मुश्किल काम है लेकिन बहुत से लोगों द्वारा उनकी हौंसलाफजाई भी की जाती है जिससे उन्हें स्पोर्ट मिल रहा है।
सरकार व निगम को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत
मीनू के अनुसार सरकार और निगम प्रबंधन को महिला कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए अभी काफी काम करना पड़ेगा क्योंकि अभी तक इस कार्य को सिर्फ पुरूष ही करते थे तो व्यवस्थाएं भी उनके अनुकूल ही बनाई गई थी। मीनू ने बताया कि जो रेस्ट रूम बने हैं उनमें महिलाओं के रेस्ट करने के लिए अलग से कोई व्यसवस्था नहीं है। इससे पहले जब वह नीजि कंपनियों में काम करती थी तो वहां पर महिलाओं के लिए अलग से सुविधाएं थी, हालांकि चैलेंज वहां पर भी थे। लेकिन निगम प्रबंधन को इस तरफ ध्यान देने की जरूरत है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

कांगड़ा के सरकारी स्कूलों की हकीकत आई सामने, सामाजिक अंकेक्षण में शिक्षा व्यवस्था की कई खामियां उजागर

धर्मशाला/राहुल चावला-:हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े जिला कांगड़ा में संचालित सरकारी विद्यालयों की स्थिति को लेकर किए गए सामाजिक अंकेक्षण (सोशल ऑडिट) ने शिक्षा व्यवस्था की कई गंभीर कमियों को उजागर किया है।सर्व शिक्षा अभियान (एसएसए) के तहत संचालित स्कूलों में आधारभूत सुविधाओं, छात्र सुरक्षा और शैक्षणिक गुणवत्ता से जुड़े कई चिंताजनक तथ्य सामने आए...

एयरो सिटी में करंट लगने से प्रवासी मजदूर की मौत, विभागीय लापरवाही के खिलाफ पार्षद ने किया रोष प्रदर्शन

मोहाली-:एयरो सिटी के सी-ब्लॉक में शुक्रवार को करंट लगने से एक प्रवासी मजदूर की मौत हो गई।हादसे के बाद क्षेत्र के पार्षद हरविंदर सिंह ने लोगों को साथ लेकर बिजली विभाग और स्ट्रीट लाइटों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ भारी रोष प्रदर्शन किया।पार्षद हरविंदर सिंह ने विभागीय लापरवाही को हादसे का प्रमुख...

एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर मुकरा ज्वेलर, धोखाधड़ी का केस दर्ज

मोहाली।एक किलो सोना और 50 किलो चांदी लेकर भुगतान न करने के आरोप में पुलिस ने एक ज्वेलर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि आरोपी ने कीमती धातु बेचने के नाम पर सामान लिया, लेकिन बाद में न तो उसकी कीमत अदा की और न ही सामान वापस...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

शिमला-:राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं रहीं। हर्ष...

किशाऊ बांध पर हिमाचल को बड़ी राहत, न पैसा देगा प्रदेश, न खरीदेगा महंगी बिजली:

शिमला,संजू-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कहा कि लंबे समय से अटकी किशाऊ बांध परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण सहमति बनी है और इसमें हिमाचल प्रदेश के हितों को प्राथमिकता दी गई है। नरेश चौहान ने कहा कि इस परियोजना में शामिल सभी राज्यों की रुचि रही है...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.