भीषण गर्मी से बेहाल हुए दुधारू पशु…पशुपालन विभाग ने जारी की गाइडलाईन, इन बातों का रखें ध्यान

करनाल : चन्द्रिका ( TSN)– प्रदेशभर में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण जहां आमजन का  जीवन अस्त व्यस्त हो गया है,वहीं दुधारू पशुओं पर भी इसका खासा असर देखा जा रहा है। बढ़ते पारे के चलते दुधारू पशुओं के दूध उत्पादन पर इसका असर पड़ा है। दुधारू पशु को गर्मी से बचाने के लिए पशुपालक जहां पंखे, कूलर और पानी का इस्तेमाल कर रहे हैं वहीं देसी नुस्खों से भी अपने पशुओं को सुरक्षित रखने का प्रयास कर रहे है।
करनाल में डेयरी चलाने वाले पशुपालकों ने बताया कि भीषण गर्मी की वजह से उनके दूध उत्पादन में 30 से 40% की कमी आई है और उन्हें अपने पशुओं को गर्मी से बचाने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि गर्मी के असर को कम करने के लिए पशुओं को दिन में दो तीन बार नहलाया जाता है इसके अलावा उनके खाने का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा हैं। उन्होंने कहा कि चारे की कमी की वजह से पशुओं को साइलेज देते है ताकि उनका दूध उत्पादन बना रहे। वहीं अत्यधिक गर्मी के कारण पशुओं में कई तरह की बीमारियां का खतरा भी बना हुआ है जिस कारण उन्हें अपने पशुओं के स्वास्थ्य की चिंता है।
पशुधन को गर्मी  से बचाने के लिए करें ये उपाए 
पशुपालन एवं डेयरी विभाग के उपमंडल अधिकारी डॉ बलजीत ने बताया कि पशुधन को गर्मी में लू से बचाने के लिए राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने विशेष एडवाइजरी जारी की है।उन्होंने आम जन से अपील की है कि वे अपने पशुधन को लू से बचाने के लिए एडवाइजरी का पालन करें.एडवाइजरी में कहा गया है कि पशुओं का शेड खुला व हवादार होना चाहिए तथा शेड की छत ऊंची होनी चाहिए। पशुओं की शैड की छत अगर टीन की बनी है तो उस पर पराली आदि की परत डाल देनी चाहिए ताकि शेड के अन्दर का तापमान कम रहे। पशुओं के शेड की दिशा पूर्व से पश्चिम की तरफ होनी चाहिए। पशुओं के शैड में पंखे व डेजर्ट कूलर का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। पशु शेड के बाहर खुले में केवल घने छायादार वृक्ष के नीचे ही बांधने चाहिए। पशु को कम से कम दो बार जोहड़ आदि में ले जाना चाहिए।
पशुओं के पीने के लिए हर समय सामान्य तापमान या थोड़ा ठंडा पानी हो 
डॉ बलजीत ने बताया कि  पशुओं के पीने के लिए हर समय सामान्य तापमान या थोड़ा ठंडा पानी उपलब्ध होना चाहिए। छोटे पशुओं के लिए ध्यान रखा जाए कि पानी की हौदी की ऊंचाई कम होनी चाहिए या उनके लिए किसी खुले मुंह के बर्तन में पानी पीने की व्यवस्था होनी चाहिए। गांव में सभी सार्वजनिक स्थलों पर स्थापित पानी की होदियों में पशुओं के पीने के लिए स्वच्छ पानी की उपलब्धता सुनिश्चित की जानी चाहिए। गर्मियों में हरे चारे की कमी रहती है इसलिए इसकी उपलब्धता सुनिश्चित कर लेनी चाहिए तथा हरे चारे का संरक्षण कर साइलेज का प्रयोग भी किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि पशुओं को आहार सुबह जल्दी  और शाम को या रात को देना चाहिए। पशुओं को संतुलित व पौष्टिक आहार देना चाहिए तथा आहार में सानिज मिश्रण का प्रयोग अवश्य करें। गर्मियों में सुबह व शाम को पशु हीट में है या नहीं इसकी जांच कर लेनी चाहिए। विदेशी नस्ल या संकर प्रजाति की गायों में इस मौसम में दुग्ध उत्पादन में भारी कमी आ जाती है इसलिए उन्हें ऊष्मीय तनाव से बचाने के लिए विशेष ध्यान देना अति आवश्यक है। यदि किसी पशु को लू लग जाए तो पशुपालक तुरन्त अपने नजदीकी पशु चिकित्सालय में सम्पर्क करें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हिमाचल में बढ़ते प्रदूषण पर राज्यपाल चिंतित, बोले—पहाड़ों को स्वच्छ रखना सबकी जिम्मेदारी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के पहाड़ों पर बढ़ते कचरे और प्रदूषण को लेकर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने चिंता जताई है।उन्होंने कहा कि बाहरी लोगों के चिंता जताने से पहले स्थानीय लोगों को अपने प्रदेश की स्वच्छता के बारे में सोचना चाहिए।हिमाचल को अपना घर समझकर साफ-सुथरा रखना सभी की जिम्मेदारी है। राज्यपाल लोकभवन में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय...

चार महीने से बेरोजगार तहबाजारियों का सरकार को अल्टीमेटम, काले झंडे दिखाकर विरोध करने की चेतावनी

शिमला/संजू-:शिमला के लोअर बाजार से तहबाजारियों को हटाए जाने के बाद अब रोजगार का संकट गहराता जा रहा है। पिछले चार महीनों से आजीविका प्रभावित होने से परेशान तहबाजारियों ने अब सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलने का ऐलान कर दिया है। इसी सिलसिले में तहबाजारी यूनियन के सदस्य नगर निगम के उपमहापौर कार्यालय पहुंचे और...

हमीरपुर की सभी पंचायतों में लगेंगे रूफटॉप सोलर प्लांट, 135 पंचायतों ने जमा करवाया फंड

हमीरपुर,अरविंद-:जिला हमीरपुर में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए अब सभी ग्राम पंचायत भवनों की छतों पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे।जिला प्रशासन ने इस दिशा में कार्य शुरू कर दिया है।जिले की कुल 248 ग्राम पंचायतों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना है।इनमें से अब तक 135 पंचायतों ने रूफटॉप सोलर...

हिमाचल के शहद से बनेगा मीड, मधुमक्खी पालकों के लिए खुलेंगे कमाई के नए रास्ते

राहुल चावला,धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश में मधुमक्खी पालन से जुड़े किसानों और ग्रामीण परिवारों के लिए शहद की बिक्री लंबे समय से एक बड़ी चुनौती रही है।बाजार में कीमतों का उतार-चढ़ाव, बिचौलियों पर निर्भरता और उत्पाद की बिक्री को लेकर अनिश्चितता के कारण कई बार मधुमक्खी पालकों को उनकी मेहनत के अनुरूप लाभ नहीं मिल पाता।अब प्रदेश...

IIT मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर आ रही टैक्सी में भड़की आग, चालक समेत सभी ने कूदकर बचाई जान

मंडी,धर्मवीर-:आईआईटी मंडी के छह प्रशिक्षुओं को लेकर मंडी शहर की ओर आ रही एक अल्टो टैक्सी में बुधवार शाम अचानक आग लग गई।घटना कटिंडी के पास पेश आई,जहां आग की लपटें उठती देख टैक्सी चालक और उसमें सवार सभी छह प्रशिक्षु तुरंत वाहन से बाहर निकल आए।उनकी सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया।गनीमत रही कि...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.