/ Oct 14, 2026

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का मॉनसून सत्र…सदन की कार्यवाही के पहले ही हंगामा

शिमला, संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश विधानसभा मॉनसून सत्र के पहले ही सदन में हंगामा देखने को मिला।  विपक्ष ने प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर सदन में नियम 67 के तहत स्थगन प्रस्ताव दिया, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूर नहीं किया।इस  पर विपक्ष ने सदन के भीतर नारेबाजी करते वॉकआउट कर दिया और कहा कि कांग्रेस सरकार में गुंडाराज और माफियाराज को संरक्षण दिया जा रहा है और दिन दिहाड़े बला*त्कार और म*र्डर के मामले सामने आ रहे हैं और सरकार सदन में चर्चा से भाग रही है।
पुलिस अधिकारी बीजेपी विधायकों की जासूसी में व्यस्त-नेता प्रतिपक्ष 
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि नालागढ़ में नशा माफिया ने युवक को मौ*त के घाट उतार दिया है और पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। नशा त*स्करों को सरकार संरक्षण दे रही है और बीबीएन में माफियाराज हो गया है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी ह*त्याएं और बला*त्कार हो रहे हैं लेकिन सरकार ने पुलिस के अधिकारियों को भाजपा के विधायकों की जासूसी के लिए लगाया गया और फोन टैपिंग की जा रही है।
कानून व्यवस्था के मामलों में त्वरित कार्रवाई की है – CM
वहीं सीएम सुक्खू ने कहा कि प्रदेश में आपदा का दौर चल रहा है और सदन में स्थगन प्रस्ताव तब आता है जब कोई आपात स्थिति हो जाए और सदन में उस विषय पर चर्चा करना जरुरी हो। प्रदेश सरकार ने कानून व्यवस्था के मामलों में त्वरित कार्रवाई की है। नशे के व्यापार पर जुड़े लोगों को लेकर विपक्ष सदन में स्थगन प्रस्ताव लाने की बात कर रहा है.जबकि नियमों के तहत सदन में चर्चा आनी चाहिए।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

हरियाणा के 700 जर्जर स्कूलों में बनेंगे नए भवन, 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी साल स्थापित होंगी ICT लैब: मुख्यमंत्री

चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेश की स्कूल शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए कई अहम निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कंडम हो चुके लगभग 700 स्कूलों में नए भवनों का निर्माण जल्द शुरू करवाने और सभी 719 उत्कृष्ट स्कूलों में इसी वर्ष ICT लैब स्थापित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा...

जुंडला मंडी में धान खरीद पर भड़के चढूनी, बोले- 17% नमी पर कटौती बर्दाश्त नहीं,उठान में देरी से किसान बेहाल

राकेश कुमार शर्मा/करनाल-:करनाल की जुंडला अनाज मंडी में धान की खरीद और उठान में हो रही देरी को लेकर किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार और मंडी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए। मंडी का निरीक्षण करने पहुंचे चढूनी ने कहा कि किसानों को अपनी फसल बेचने में कई तरह की परेशानियों का सामना करना...

जयराम ठाकुर ने कांग्रेस और सुक्खू सरकार को घेरा, 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत का किया दावा

मंडी,धर्मवीर-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग और जंजैहली मंडल में आयोजित भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा निशाना साधा।उन्होंने राहुल गांधी पर गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस के लिए उन्हें...

हिमाचल में AAP ने तेज की चुनावी तैयारी, अगले महीने शिमला आएंगे अरविंद केजरीवाल

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज होने लगी हैं।आम आदमी पार्टी ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाते हुए संगठन को मजबूत करने की कवायद शुरू कर दी है।इसी कड़ी में शिमला में पार्टी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया गया।इस दौरान AAP के प्रदेश प्रभारी ऋतुराज...

हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में रैगिंग की शिकायत, आधा दर्जन से अधिक सीनियर छात्रों से पूछताछ

हमीरपुर,अरविंद-:डॉ.राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल हमीरपुर में एमबीबीएस प्रथम वर्ष के एक छात्र के साथ कथित रैगिंग और मानसिक प्रताड़ना का मामला सामने आया है।इस मामले में एमबीबीएस द्वितीय वर्ष के आधा दर्जन से अधिक छात्र जांच के दायरे में हैं।शिकायत मिलने के बाद कॉलेज प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामले की छानबीन...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.