अमेरिका से डिपोर्ट हुए लोगों में से सबसे ज्यादा हरियाणा के करनाल जिले के

करनाल, 6 फरवरी –अमेरिका में अवैध कागजात के रह रहे लोगों पर अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कार्रवाई की। मंगलवार (4 फरवरी) को ट्रंप प्रशासन द्वारा 104 भारतीय नागरिकों को डिपोर्ट किया गया। मिलिट्री प्लेन C17 से इन लोगों को भारत भेजा गया।अमेरिका से डिपोर्ट हुए हरियाणा के 33 लोगों में से 7 लोग करनाल जिले के विभिन्न क्षेत्रों से है।
गौरतलब है कि  युवकों ने बेरोजगारी के चलते व अपने घर की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए डंकी रास्ते अमेरिका जाकर पैसा कमाने का रास्ता चुना। घर व जमीन को गिरवी रखा, जमीन बेची और कर्ज उठाया।कभी जहाज तो कभी जंगल कभी पानी से होते हुए और बॉर्डर पर बैठे सिक्योरिटी की नजरों से बचते हुए बड़ी मुश्किल से अमेरिका तक पहुंचे लेकिन फिर किस्मत में साथ नही दिया और उनकी वतन वापसी हो गई।
जिले करनाल से 7 लोग हुए डिपोर्ट 
परिजन अपने बच्चों व परिवार के सदस्य को लेने अमृतसर पहुंच गए। वेरिफिकेशन के बाद सभी डिपोर्ट लोगो को परिवार को सौंपा जाएगा।अमेरिका से डिपोर्ट किए गए लोगों की सूची में करनाल जिले के भी 7 लोग शामिल है.जिनमे से घरौंडा के दो युवक आकाश और अरुण पाल है जिनके परिजन इस घटना से बहुत आहत है।
आकाश 26 जनवरी को पहुंचा था अमेरिका:
करनाल के घरौंडा की गांव कलरा का आकाश 26 जनवरी को अमेरिका में पहुंच गया था। सरपंच दीपेंद्र ने बताया कि आकाश हमारे परिवार से ही है और परिवार की स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए वह अपनी जमीन बेचकर करीब 40 लाख का कर्ज लेकर अमेरिका गया था। वह 3 महीने पहले घर से अमेरिका के लिए निकला था और 26 जनवरी को अमेरिका पहुंचा था।पिता वीरेंद्र की कई साल पहले मौ.त हो चुकी है। ऐसे में परिवार पर न सिर्फ कर्ज बढ़ेगा बल्कि आमदनी का जरिया भी खत्म हो गया।
अरुण पाल आधा एकड़ जमीन बेच कर गया था अमेरिका:
 घरौंडा का अरुण पाल परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए अमेरिका गया था।वह करीब 6 महीने पहले अमेरिका गया था। परिजन ने बताया कि अरुण अपने घर की आर्थिक सुधारना चाहता था। वो आधा एकड़ जमीन बेचकर डोंकी रूट से अमेरिका पहुंचा था। बताया जा रहा है कि गरीब 30 लाख रुपए खर्च किए थे। उसे काम भी मिल गया था या नहीं कुछ कहा नहीं जा सकता। सोचा था अमेरिका में जाने से घर की गरीबी दूर हो जाएगी पर ऐसा नही हुआ और अब वापिसी हो गई।
बहरहाल अमेरिका से डिपोर्ट होने के बाद परिवार के लोग बेहद आहत है। उनका कहना है कि यहां देश मे बेरोजगारी है,अगर कोई यत्न करके रोजगार के लिए युवा विदेशों में जा रहे है तो अब इस प्रकार की घटना से और भी हानि हो सकती है। सरकार रोजगार की  सोचे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

बीजेपी विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर साधा निशाना, बोले- डलहौजी से हो रहा खिलवाड़

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के ज़िला चंबा के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक डीएस ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर तीखा निशाना साधते हुए प्रदेश की व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जिला चंबा के भलेई कॉलेज को बंद करने की कोशिश की गई,लेकिन सरकार इस मुद्दे पर उठ रहे सवालों का जवाब...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

राहुल चावला,कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है,लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष रूप से जुए...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

ऊना,राकेश-:नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है,जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क में नहीं आ पाए हैं।उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि यदि ऊना...

नेपाल त्रासदी पर सीएम सुक्खू ने जताया दुख, जलवायु परिवर्तन को बताया बढ़ती आपदाओं की बड़ी वजह

शिमला,संजू-:नेपाल में हुई भीषण प्राकृतिक त्रासदी पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने गहरा दुख व्यक्त किया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि नेपाल में आई आपदा बेहद गंभीर है और सूत्रों के अनुसार 133 भारतीय नागरिकों के लापता होने की सूचना सामने आई है।हालांकि,हिमाचल प्रदेश के किसी नागरिक के लापता होने को लेकर अभी...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं।नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने जा रही...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.