घर के कमरे से मशरूम की खेती की शुरुआत कर करनाल का मुनीश कमा रहे मुनाफा

करनाल,21 जनवरी -अलग अलग राज्यों के किसान मशरूम की खेती से अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. सरकारी सब्सिडी के सहयोग से कम जगह और कम समय के साथ ही कम लागत की खेती है और मुनाफा लागत से कई गुना ज्यादा मिल जाता है। अगर इंसान जनूनी हो और कुछ करने की ठान ले तो फिर मंझिलों को पाना कठिन नही होता। बात कर रहे है  करनाल के रहने वाले मुनीश की जिन्होंने 4 साल पहले बहुत ही छोटे स्तर से मशरूम की खेती की शुरुआत की और आज वो 2 केनाल में बांस और पराली के 3 शेड बनाकर मशरूम फार्मिंग से लाखों का मुनाफा ले रहे है।
कब और कैसे की शुरुआत
4 साल पहले मित्र सुशील किसान की प्रेरणा अन्य दो मशरूम फार्मिंग कर रहे किसानों से प्रशिक्षण लेने के बाद उन्होंने मशरूम की खेती की तरफ अपने कदम बढ़ाए। अपने घर मे बने 12/24 के कमरे में उन्होंने मशरूम की खेती की शुरुआत की।3 साल में मेहनत रंग लाई और आज  2 केनाल में 3 शेड बनाकर मशरूम फार्मिंग कर रहे है। उन्होंने बताया कि 3 सालों में मशरूम की खेती में अच्छा मुनाफा होने के बाद उन्होंने अपनी जमीन पर 2 केनाल में  3 शेड बना कर इस खेती को बढ़ाया।
लागत और मुनाफा 
किसान मुनीश ने बताया कि शुरू में  70/35 का एक शेड 1.50 से 2 लाख रूपये में तैयार हुआ।खेती के लिए उचित तापमान को  बनाये रखने के लिए शेड को पहले पॉलीथिन से फिर पराली डाल कर कवर किया। दूसरे साल में शेड बनाने का खर्चा बच जाने से खेती में लागत कम हो जाती  है और मुनाफा अच्छा हो जाता है।
उत्पादन विधि 
 मुनीश बताते है कि मशरूम को उगाने के लिए कम्पोस्ट की आवश्यकता होती है। कम्पोस्ट भूसा, गेहूं का चापड़, यूरिया एवं जिप्सम को एक साथ मिलाकर व सड़ाकर तैयार किया जाता है। इस मिश्रण को कई तरह की सूक्ष्मजीव रासायनिक क्रिया द्वारा कार्बनिक पदार्थों का विघटन कर कम्पोस्ट में परिवर्तित कर देते हैं। यह एक जैविक विधि है। फिर इसके बाद बिजाई की जाती है। मशरूम की मौसमी खेती करने के लिए अक्टूबर से मार्च तक का समय उपयुक्त माना जाता है।इस दौरान मशरूम की दो फसलें ली जा सकती हैं। मशरूम की खेती के लिए अनुकूल तापमान 15-22 डिग्री सेंटीग्रेट और सापेक्षित नमी 80-90 प्रतिशत होनी चाहिए।मुनीश बताते है इस खेती में ज्यादा पानी की आवश्यकता नही होती। समय समय पर स्प्रे से काम चल जाता है ताकि नमी बनी रहे।
मशरूम का भाव
किसान मुनीश अपनी मशरूम की मार्केटिंग करनाल में ही करते हैं जहां पर उनको मशरूम का रेट 100 रुपये से लेकर 120 रुपये तक मिल जाता है। एक मशरूम का पैकेट 200 ग्राम के करीब का होता है जिसको वे मार्केट में सेल करते हैं।
बीमारियों से निजात 
मुनीश ने बताया कि इस खेती में समय और अनुभव का अहम महत्व है। पहली बार की गई खेती में किसान को बीमारी से जूझना पड़ सकता है और अनुभवी किसान को बीमारी का पहले से आभास हो जाता है जिसका वो समय रहते उसका इलाज कर देता है। मशरूम की खेती में बाईट मोल्ड, ग्रीन मोल्ड, और येलो मोल्ड बीमारी, मशरूम को होने वाली बीमारियां हैं। इन बीमारियों के कारण मशरूम का रंग बदल जाता है, वह विकृत हो जाता है, और उसकी पैदावार कम हो जाती है।इन बीमारियों से खेती को बचाने के लिए शेड में कम पानी और ऑक्सीजन को बनाये रखना वेहद जरूरी हो जाता है। तांकि इन बीमारियों से खेती को नुकसान से बचाया जा सके।
किसान भाइयों को सलाह:
मुनीश बताते है कि अगर किसान भाई अलग अलग किस्म की फसल उगाते है तो मुनाफा ज्यादा होने सम्भावना बढ़ जाती है क्योंकि इस किस किस्म की खेती से थोड़े समय मे ही कम लागत और ज्यादा मुनाफा मिल जाता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला पहुंचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया भव्य स्वागत

अम्बाला-:केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा रविवार को दिल्ली से शताब्दी एक्सप्रेस के जरिए अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पहुंचे। उनके स्वागत के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी पहले से ही रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। सुबह करीब 10:20 बजे जैसे ही शताब्दी एक्सप्रेस...

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली पर भाजपा ने उठाए सवाल, उच्च स्तरीय जांच की मांग

शिमला,संजू-:भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जमवाल ने हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की कार्यप्रणाली को लेकर राज्य सरकार से उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।उनका कहना है कि बोर्ड में प्रशासनिक निर्णयों, नियुक्तियों,उद्योगों को जारी किए जाने वाले कंसेंट (अनुमतियों) तथा अपीलीय व्यवस्था को लेकर कई गंभीर सवाल सामने...

चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर पंगोला नाले में फ्लैश फ्लड, 55 पंचायतों का संपर्क प्रभावित, प्रशासन अलर्ट

चम्बा/मंजूर पठान-:हिमाचल प्रदेश में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है।चंबा जिले के चुराह उपमंडल में चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर स्थित पंगोला नाले में अचानक आए फ्लैश फ्लड के कारण सड़क पूरी तरह बंद हो गई।मार्ग बंद होने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई...

हिमाचल में अगले एक सप्ताह तक जारी रहेगा बारिश का दौर , कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

शिमला संजू-:हिमाचल प्रदेश में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है।अगले कई दिनों तक प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार ने बताया कि मानसून की दस्तक के बाद से प्रदेश के विभिन्न जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है और लगभग...

रिज मैदान पर भूस्खलन से सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त, मेयर ने चार दिन में बहाली के दिए निर्देश

शिमला/संजू-:शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर सोमवार दोपहर हुई बारिश के बीच क्राइस्ट चर्च के समीप भूस्खलन होने से सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान मौके पर पहुंचे और अधिकारियों के साथ स्थिति का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्देश...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.