हिमाचल पर्यटन निगम के होटलों में अब खाद्य आपूर्ति निगम करेगा सप्लाई

Shimla,Sanju(TSN)-हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (HPTDC)ने अपने होटलों के लिए खाद्य पदार्थों, क्रॉकरी और अन्य सामान की खरीद का जिम्मा अब हिमाचल खाद्य आपूर्ति निगम को सौंप दिया है।इस फैसले से हर साल करीब ₹30 से ₹40 करोड़ तक की खरीदारी सेंट्रल बाइंग यूनिट (CVU) के जरिये होगी।

अब तक होटलों के प्रबंधक ही स्थानीय स्तर पर खरीददारी करते थे, लेकिन नए कदम से पारदर्शिता बढ़ने और आय में उल्लेखनीय वृद्धि की उम्मीद है।पर्यटन निगम अध्यक्ष एवं कैबिनेट रैंक मंत्री आर.एस. बाली ने शिमला में जानकारी देते हुए बताया कि शुरुआती चरण में 20 से 25 करोड़ रुपये की खरीदारी खाद्य आपूर्ति निगम के माध्यम से होगी। अगले चार महीनों में इसके सकारात्मक परिणाम दिखने की उम्मीद जताई गई है।

पर्यटन निगम की बढ़ती उपलब्धियां:

पिछले ढाई वर्षों में पर्यटन निगम की टर्नओवर में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई:
2021-22: ₹78 करोड़
2022-23: ₹109 करोड़
2023-24: ₹105 करोड़
2024-25: ₹107 करोड़

पहली बार निगम ने ₹100 करोड़ से अधिक टर्नओवर हासिल किया, वह भी बिना किसी सरकारी अनुदान के।पिछले ढाई वर्षों में कर्मचारियों के ₹41 करोड़ की देनदारियां चुकाई गईं, जबकि पूर्व सरकार के पांच वर्षों में केवल ₹26 करोड़ अदा किए गए थे।आने वाले समय में एडीबी (ADB) से मिलने वाली राशि से होटलों के आधुनिकीकरण पर भी निवेश होगा, जिससे टर्नओवर ₹500 करोड़ तक पहुंचने की संभावना है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.