/ Jul 10, 2026

हिमाचल दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Bilaspur,Subhash(TSN)-78वें हिमाचल दिवस के अवसर पर विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार ने सबसे पहले शहीद स्मारक पहुंचकर प्रदेश के वीर शहीदों को नमन किया और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद उन्होंने जिला स्तरीय समारोह राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छात्र के खेल मैदान में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण कर सलामी ली।

उत्कृष्ट सेवाओं के लिए पुलिस जवानों का हुआ सम्मान

अपने संबोधन में विनय कुमार ने प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता के समक्ष रखा और हिमाचल के विकास में जनता की भागीदारी को सराहा। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश आज प्रगति के पथ पर अग्रसर है और इसका श्रेय यहां की मेहनतकश जनता और कर्मठ अधिकारियों को जाता है।इस अवसर पर जिले के होनहार 8 पुलिस जवानों को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही पूर्व विधायक बंबर ठाकुर के घायल पीएसओ को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिससे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जोरदार तालियों के साथ सराहना की।विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।हिमाचल दिवस का यह समारोह गरिमामय और प्रेरणादायक माहौल में संपन्न हुआ,जिसमें भारी संख्या में स्थानीय लोग,अधिकारी, छात्र और अभिभावक उपस्थित रहे।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

700 खिलाड़ियों की भागीदारी के साथ राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का शुभारंभ

चंडीगढ़-:पंजाब राज्य स्तरीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप का आज भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता में पंजाब के विभिन्न जिलों से लगभग 700 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।इस प्रतियोगिता के उत्कृष्ट खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय टेबल टेनिस चैंपियनशिप में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगे।इस अवसर पर पंजाब टेबल टेनिस एसोसिएशन के अध्यक्ष एच. एस. चटवाल, उपाध्यक्ष अश्विनी गोयल सहित अन्य...

पलवल में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, किसानों के खिले चेहरे, जलभराव से जनजीवन भी प्रभावित

पलवल-:पलवल में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है।तापमान में गिरावट आने से मौसम सुहावना हो गया है।सबसे ज्यादा खुशी किसानों के चेहरों पर देखने को मिल रही है,क्योंकि इस बारिश को खरीफ फसलों की बुवाई और फसल की बढ़वार के लिए बेहद...

ईएसआईसी की नई रेफरल नीति पर कांग्रेस का विरोध तेज, कर्मचारियों के इलाज के अधिकारों से समझौता नहीं: निर्मल सिंह

अंबाला-:कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) द्वारा सुपर स्पेशियलिटी उपचार के लिए लागू की गई नई रेफरल व्यवस्था को लेकर राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर विरोध बढ़ता जा रहा है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता,अंबाला शहर के विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने नई व्यवस्था को कर्मचारियों के हितों के खिलाफ बताते...

अवैध खनन पर सरकार का कड़ा रुख, सितंबर तक खनन पर रोक; बल्क ड्रग पार्क की प्रगति और राम मंदिर मुद्दे पर बोले उद्योग मंत्री

शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने अवैध खनन, बल्क ड्रग पार्क परियोजना और राम मंदिर से जुड़े कथित चढ़ावे की चोरी के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अवैध खनन के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है और फिलहाल सितंबर माह तक प्रदेश में खनन गतिविधियों पर पूर्ण...

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

मंडी,धर्मवीर-:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया।आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.