/ Oct 16, 2026

सरकार के पदों को खत्म करने के फैंसले से एक लाख 50 हजार नौकरियां हुई खत्म- जयराम ठाकुर

शिमला ,संजु चौधरी ( TSN)- हिमाचल प्रदेश में सरकार द्वारा दो या इससे अधिक समय से खाली चल रहे पदों को खत्म करने के निर्णय के ख़िलाफ़ शिमला में नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने तीखा हमला किया है.उन्होंने  कहा है कि सुक्खू सरकार व्यवस्था परिवर्तन के बजाय व्यवस्थाओं का पतन कर रही है।5 लाख नौकरियां देने की कांग्रेस सरकार ने गारंटी दी थी लेकिन सुक्खू सरकार ने इसके विपरीत डेढ़ लाख से अधिक पदों को ही खत्म कर दिया है जो बेरोजगारों के साथ मजाक है। सरकार कैबिनेट रैंक की नियुक्तियों और सीपीएस के पदों को समाप्त करती तो अच्छा होता लेकिन सुख की सरकार लोगों को प्रताड़ित करने में लगी है।
अधिसूचना में दो साल से खाली पड़े पदों को समाप्त करने का जिक्र 
जयराम ठाकुर ने कहा कि 23 अक्तूबर को सरकार द्वारा जारी की गई अधिसूचना में दो साल से खाली पड़े पदों को समाप्त करने का जिक्र किया गया है, लेकिन आज मुख्यमंत्री एक और अधिसूचना दिखा रहे हैं और कह रहे हैं कि भाजपा और मीडिया बिना पढ़े ग़लत तथ्य पेश कर रहे हैं.जबकि सरकार अपनी किरकरी होती देख बैक डेट से दूसरी अधिसूचना निकाल कर लीपापोती में लगी है। मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री खुद को ज्ञान का भंडार और दूसरों को मूर्ख समझते हैं। दूसरों को सलाह देने के बजाय खुद पढ़ कर आएं 2012 में धूमल सरकार के दौरान ऐसी कोई भी अधिसूचना नहीं हुई जिसमें पदों को खत्म करने का हुआ हो। खुद गलती करके दूसरों पर उसका ठीकरा फोड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है।इस अधिसूचना के माध्यम से युवाओं की आशाओं पर पानी फेरने का काम किया गया है।बिना सोचे समझे फैसले लेने के कारण हिमाचल आज हास्यास्पद स्थिति में है।सीपीएस के पदों को बचाने के लिए सरकार 6 करोड़ खर्च चुकी है जिन्हें खत्म किया जाना चाहिए था न कि नौकरियों को खत्म करना था।
5 लाख नौकरियां देने की गारंटी भूली सुक्खू सरकार
जयराम ठाकुर ने कहा कि सत्ता में आने के बाद सीएम सुक्खू हर चीज़ बन्द करके नाम कमाने में लगे हैं क्योंकि कुछ अच्छा तो हों नहीं रहा इसलिए बन्द करने का मुख्यमंत्री को शौक लग गया है।कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले पांच साल में पांच लाख नौकरियां और पहली कैबिनेट में एक लाख नौकरियां देने का वायदा किया था लेकिन अब दो साल में नौकरियां देने के मामले में कांग्रेस सरकार अलग अलग आंकड़े पेश कर रही है और आज मुख्यमंत्री ने माना है कि दो साल में केवल 19 हजार नौकरियां दी गई हैं वो भी पूर्व भाजपा सरकार के समय भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई थी। वर्तमान में दो साल से भर्ती करने वाला आयोग ही सरकार ने बन्द किया है और अब नौकरियों को खत्म कर बेरोजगार की आस पर पानी फेर दिया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.