Chintpurni,18 August-हिमाचल प्रदेश के बेटे और पैरा ओलंपिक में रजत पदक विजेता निषाद कुमार ने माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरकर आशीर्वाद लिया।मंदिर परिसर में पुजारी रोहन कालिया ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजा-अर्चना करवाई। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए निषाद ने बताया एक दिन की छुट्टी मिली थी, इसलिए माता रानी के दरबार में आकर आशीर्वाद लिया ताकि आने वाले टूर्नामेंट्स में अच्छा प्रदर्शन कर सकूं।
निषाद कुमार की प्रमुख उपलब्धियां
टोक्यो पैरालंपिक 2020: पुरुष ऊँची कूद T-47 फाइनल में रजत पदक, 2.06 मीटर की छलांग के साथ एशियाई रिकॉर्ड।
पेरिस पैरालंपिक 2024: एक बार फिर रजत पदक।
एशियाई पैरा खेल 2023 (चीन): स्वर्ण पदक और 2.02 मीटर की छलांग के साथ नया रिकॉर्ड।
विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2019 (दुबई): कांस्य पदक।
फैज़ा वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स ग्रां प्री: स्वर्ण पदक।
निषाद की इन उपलब्धियों से न सिर्फ़ हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे भारत का नाम रोशन हुआ है।