दिल्ली-पंजाब के बाद हिमाचल में आम आदमी पार्टी की दस्तक की तैयारी

Una,Rakesh-दिल्ली और पंजाब में सत्ता पर काबिज होने के बाद अब आम आदमी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपनी पैठ मजबूत करने की तैयारी में जुट गई है।पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुसार संगठन विस्तार की रणनीति बनाई जा रही है और आने वाले समय में राज्य में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

आप नेताओं का कहना है कि हिमाचल में परंपरागत राजनीति से लोग ऊब चुके हैं और अब वह एक वैकल्पिक राजनीति की ओर देख रहे हैं।पार्टी का फोकस युवाओं और रोजगार, शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसे मुद्दों पर रहेगा।सूत्रों के मुताबिक, आने वाले महीनों में आम आदमी पार्टी हिमाचल में बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित कर सकती है ताकि कार्यकर्ताओं को संगठित कर चुनावी तैयारी को गति दी जा सके।

पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ऋतुराज झा ने ऊना में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ऐलान किया कि हिमाचल में संगठन को नए सिरे से खड़ा किया जाएगा।ऋतुराज झा ने कहा कि वे प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जाकर जनता से मिल रहे हैं और अब तक 80% लोग चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी हिमाचल विधानसभा चुनावों में उतरे। उन्होंने बताया कि पार्टी नगर पंचायत और नगर निगम चुनावों में भी उतरने की तैयारी कर रही है।

प्रवक्ता ने कहा कि दिल्ली और पंजाब में AAP ने जनता से किए सभी वादों को पूरा किया है। पंजाब में नशा माफिया के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और बड़े-बड़े आरोपियों को जेल भेजा गया है। झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी हिमाचल में “लूट की राजनीति” कर रही हैं और जनता अब विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर देख रही है।उन्होंने कहा कि दिल्ली में चुनाव हारने के पीछे केवल कुछ प्रतिशत वोटों का अंतर रहा, जबकि पंजाब में स्वच्छ राजनीति की वजह से AAP की सरकार बनी। झा ने दावा किया कि हिमाचल प्रदेश में भी आम आदमी पार्टी पूरी तैयारी के साथ 2017 विधानसभा चुनाव से पहले संगठन को मजबूत करेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

मोहाली में रात को गुटका साहिब की बेअदबी, संगत में भारी रोष

मोहाली: मोहाली के सोहाना एयरपोर्ट रोड पर बीती रात गुटका साहिब की बेअदबी का मामला सामने आया है, जिससे संगत में भारी रोष फैल गया। बताया जा रहा है कि सोहाना गुरुद्वारा साहिब से करीब एक किलोमीटर दूर एयरपोर्ट रोड किनारे गुटका साहिब के फटे हुए अंग मिले, जिन्हें संगत ने एकत्र किया। घटना की...

जनगणना ड्यूटी से गायब ‘गुरुजी’ पर गिरेगी गाज, गैरहाजिरों की तैयार होगी रिपोर्ट

मोनिका रावत,चंडीगढ़। जनगणना-2027 की शुरुआत हो चुकी है। 60 हजार से ज्यादा कर्मियों को जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। जनगणना को लेकर बड़ी संख्या में शिक्षकों की भी ड्यूटी लगाई गई है, लेकिन शिक्षक जनगणना ड्यूटी से कन्नी का काट रहे हैं। ज्यादातर शिक्षक जनगणना ड्यूटी से गैर-हाजिर मिल रहे हैं। लिहाजा, शिक्षकों की...

बंगाल की जीत से हरियाणा भाजपा में जोश निगम चुनावों में बहुमत से जीत का दावा…स्टार प्रचारक बनाएंगे माहौल को गर्म

मोनिका रावत,चंडीगढ़। बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा की भारी बहुमत से जीत ने हरियाणा भाजपा में जोश भर दिया है। हरियाणा के चार शहरों में हो रहे निगम चुनावों में भाजपा ने भारी बहुमत से जीत का दावा किया है। जीत  का असर अब पंचकूला की राजनीति में भी दिखाई देने लगा है। भाजपा...

सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने पेश किया नया एजुकेशन मॉडल, ₹50 करोड़ स्कॉलरशिप से स्टूडेंट्स को बड़ा सहारा

मोहाली-: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने सीजीसीयूईटी 2026 से पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपने नए एजुकेशन मॉडल की झलक दिखाई। यूनिवर्सिटी का फोकस ऐसी पढ़ाई पर है जो सिर्फ किताबों तक सीमित न होकर इंडस्ट्री के साथ जुड़ी हो, नए विचारों को बढ़ावा दे और ज्यादा से ज्यादा स्टूडेंट्स के लिए आसान हो। इस मौके...

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.