अंबाला,28 नवंबर –13 फरवरी से शम्भू बैरियर को किसानों की एजिटेशन के कारण हरियाणा सरकार ने बंद कर दिया था,तब से लोग इधर-उधर से रास्ता तलाश कर पंजाब की ओर जा रहे हैं ! ज्यादातर लोग अंबाला के गावं घेल से होते हुए राजपुरा पंजाब की ओर जा रहे हैं लेकिन ज्यादा ट्रेफिक होने से व रात रात भर ट्रैफिक होने के कारण व लम्बा जाम होने के के कारण गावं के लोगो का वहां से निकलना मुश्किल हो गया. जिस कारण गांव के लोगो ने भारी वाहनो का निकलना बंद कर दिया जिस कारण अब लोगो ने कुछ राहत की सांस ली हैं !
अपनी मांगो को लेकर किसान 13 फरवरी से शम्भू बॉर्डर पर बैठे हैं. सरकार की किसानों के साथ कई बार बात भी हो चुकी हैं लेकिन सब बेनतीजा रही ! शम्भू बॉर्डर बंद होने के कारण पंजाब से आने व जाने वाले लोगो को भारी परेशानी का सामना कर पड़ रहा हैं.नतीजा ये हैं कि लोग अलग अलग जगह से रास्ता तलाश रहे हैं.सबसे ज्यादा लोग अंबाला के घेल गावं से होकर पंजाब आ जा रहे हैं ,जिस कारण गावं मे काफी ज्याचा ट्रैफिक हो गया हैं जिससे गावं के लोग खुद परेशान हैं !गावं के लोगो का कहना हैं ज्यादा ट्रैफिक होने के कारण वे अपने बच्चो को स्कूल भी नहीं भेज पाते ! उन्होंने कहा कि सरकार को चाहिए कि रास्ता खोले ताकि हम किसी हादसे से बच सके ! घेल से ट्रैफिक ज्यादा होने के कारण ज्यादातर जाम्बूलेगा रहता हैं इस जाम से ग्रामीण ही नहीं खुद वाह चालक भी परेशान हो गए हैं क्योंकि ट्रैफिक मे ज्यादा देर तक उन्हें फंसे रहना पड़ता हैं ! दिल्ली से पंजाब कि जा रहे कमरशीयल वाहन चालक ने बताया कि वे दिल्ली से आ रहे हैं और अक्सर आते जाते रहते हैं उन्हें शम्भू के पास ही जाना हैं रास्ता बंद होने के कारण उन्हें बहुत लम्बा रास्ता तय करना पड़ता हैं उस पर भी जाम मे फसना पड़ता हैं !
घेल गांव से होते हुए पंजाब कि ओर जाते हैं लोग
ये रास्ता अंबाला-हिसार मार्ग से कटता हैं जो घेल गांव से होते हुए पंजाब कि ओर जाता हैं ! हादसे होने के कारण प्रशासन ने भी हाइवे पर एक सुरक्षाकर्मी बैठाये हुए हैं ताकि कोई भी हेवी वाहन वहाँ से न जा सके ! पुलिसकर्मी राजबीर का कहना हैं कि पहले यहाँ से भारी वाहन निकलते थे लेकिन ग्रामीणों ने भारी वाहनो के रास्ते बंद कर दिए इसलिए वे यहाँ पर बैठे हैं ताकि कोई भी भारी वाहन न जा सके !
