रील और रियल लाइफ का अंतर अच्छे से जानती है प्रदेश की जनता: अवस्थी

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-राज्य सरकार में मुख्य संसदीय सचिव व कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष संजय अवस्थी ने कहा कि चुनावों में भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। बेमतलब की बाते कर लोगों को बरगलाने का काम कर रही है। कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में संजय अवस्थी ने कहा कि भाजपा सत्ता के लालच में वह किसी भी स्तर में जाने को तैयार है। विधानसभा के बजट सत्र में प्रदेश की जनता ने इसका उदाहरण देखा। सत्ता के लालच में भाजपा ने लोकतंत्र पर जो प्रहार किया उससे प्रदेश की जनता भली भांति जानती है।
 अवस्थी ने कहा कि भाजपा लोकतंत्र पर कुछ भी बोलने का अधिकार खो चुकी है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में जिस तरह की कारगुजारी इनके नेताओं ने सत्ता हथियाने की उसमें वह पूरी तरह से बेनकाब हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी कंगना रनौत को लेकर अवस्थी ने कहा कि भाजपा को मंडी में अपने कार्यकर्ताओं पर विश्वास नहीं था। इसलिए वह फिल्म स्टार को यहां पर प्रत्याशी बनाकर लाए हैं। उन्होंने कहा कि कंगना  एक अच्छी अभिनेत्री है। भाजपा उन्हें रील से रियल लाइफ में लाई हैं। रियल लाइफ में आने के बाद वास्तविक्ता का उन्हें अब पता चलेगा। जनता की उम्मीदें क्या है अब उन्हें पता लगेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता रील व रियल लाइफ का अंतर जनता समझती है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर कहा ये 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जब विधानसभा का सत्र चल रहा था तो उन्हें रिजाइन करना पड़ा था, आरोप उन पर भी लगे थे।जब कफन का घोटाला हुआ था उस समय किसकी सरकार थी। उन्होंने कहा कि जिसके अपने घर शीशे के होते हैं वह दूसरों के घरों को पत्थर नहीं मारते। राजनीति में आरोप लगते रहते हैं यदि भाजपा के पास इसके कोई ठोस प्रमाण है तो वह उसे लेकर आए। जनता चुनावों में हर चीज का हिसाब देगी। संजय अवस्थी ने मंगलवार को पार्टी मुख्यालय राजीव भवन में चुनावों को लेकर बैठक हुई है। बैठक में हर मुद्दों पर चर्चा की गई है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

फरीदाबाद में भाजपा की जीत पर जश्न, नेताओं ने बांटी मिठाइया

फरीदाबाद -:फरीदाबाद में भारतीय जनता पार्टी की सफलता को लेकर खुशी का माहौल देखने को मिला। केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर के कार्यालय पर विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंचकर उन्हें बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ इस...

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू का बड़ा बयान: “ईवीएम को हैक किया जा सकता है”, भाजपा पर एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप

शिमला, संजू -:पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में हाल ही में आए चुनावी नतीजों के बाद हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कई अहम राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) की विश्वसनीयता पर सवाल उठाते हुए बड़ा बयान दिया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि ईवीएम मशीन को...

हिमाचल बोर्ड प्लस-टू रिज़ल्ट घोषित , 92.02% छात्र सफल, बेटियों का रहा दबदबा

धर्मशाला, राहुल -: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मार्च 2026 में आयोजित प्लस-टू परीक्षा का परिणाम सोमवार को आधिकारिक रूप से घोषित कर दिया। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. राजेश शर्मा ने प्रेस वार्ता के दौरान परिणाम जारी करते हुए बताया कि इस वर्ष कुल 81,417 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 74,637 छात्र सफल...

आईआईटी मंडी के प्रशिक्षुओं ने तैयार किया नॉन कांटेक्टिंग मॉनिटरिंग सिस्टम, दुबई में हो चुका है सफल परीक्षण

मंडी , धर्मवीर- जमीन के नीचे कहां-कहां पर गैस पाइप लाईन है और कहां-कहां से बिजली या अन्य तारों को गुजारा गया है, इन सब की जानकारी आईआईटी का एनसीएम बीना किसी इंसानी मदद के दे देगा।आईआईटी ने एनसीएम यानी नॉन कांटेक्टिंग सिस्टम का मॉडल तैयार किया है जिसका दुबई में इस्तेमाल करके सफल परीक्षण...

शिमला दौरे के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सम्मानपूर्वक विदाई

शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला  के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह  विशेष रूप से मौजूद रहे। विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.