अंबाला, 3 सितंबर : बीते हफ्ते अंबाला शहर के कमल विहार इलाके में संदिग्ध परिस्थितियों में पति पत्नी की मौ.त का मामला सामने आया था. इस दौरान ह.त्यारोपी घर के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरा भी तोड़कर ले गए थे। इस मामले में अंबाला पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और इसी के साथ ये गुत्थी भी सुलझा ली है।
इस मामले में जानकारी देते हुए एएसपी श्रष्टि गुप्ता ने बताया की कमल विहार में हुए पति पत्नी ह*त्या मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है.इनमे मुख्य आरोपी दिवेश है जो जिम चलाता था और उसने अपने दो साथियों सुनील और साहिल को पैसे का लालच देकर दोनो पति पत्नी को मौ.त के घाट उतारने का प्लान बनाया। आरोपी मृ.तक के घर उनका कमरा किराए पर लेने के लिए गए और एडवांस देने के नाम पर संजय जोशी के घर में दाखिल हुए और पहले दिवेश ने संजय जोशी का गला घोटा उसके बाद उसे चाकू मार दिया तो दूसरी तरफ उसके दो साथियों ने पारुल जोशी को मौ.त के घाट उतार दिया। मिली जानकारी के अनुसार यह बताया गया कि दिवेश का संजय जोशी से कोई पुरानी रंजिश थी जिसे लेकर उन्होंने चार-पांच दिन पहले दोनों पति-पत्नी को मौ.त के घाट उतारने का प्लान बना लिया था। फिलहाल इन्हे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा और अन्य बरामदगी की जाएगी।
