/ Jun 26, 2026

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए पुलिस ने किए पुख्ता इंतजाम..निर्भीक होकर करें मतदान

4 अक्टूबर, पानीपत—पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने विधानसभा आम चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को आर्य स्कूल, कॉलेज परिसर से जिला पुलिस, होमगार्ड व अर्धसैनिक बल के जवानों को उचित दिशा निर्देश देकर पोलिग पार्टी के साथ रवाना किया।
एसपी लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान पुलिस, होमगार्ड व अर्धसेनिक बल के जवानों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न करवाना पुलिस की नैतिक जिम्मेदारी है। स्ट्रोग रूम से पोलिंग पार्टी के साथ उपलब्ध करवाए गए वाहनों में सुरक्षित तरीके से इवीएम मशीनों को बूथ तक लेकर जाएं। जब तक ईवीएम मशीन वापिस स्ट्रोग रूम ने सुरक्षित रूप से जमा नही हो जाती अपनी ड्यूटी को सर्तक्ता से करें। ड्यूटी के दौरान सभी पुलिसकर्मी सरकारी वाहन का ही प्रयोग करेंगे। बूथ पर अति सुझबूझ के साथ कर्तव्य पालना दौरान नम्र व्यवहार करते हुए शांतिपूर्ण तरीके से निष्पक्ष मतदान संपन्न करवाएं। कोई भी कर्मचारी रात के समय बूथ नहीं छोड़ेगा। इस दौरान उनकी समय-समय पर अधिकारियों द्वारा चेकिंग की जाएगी।
गश्त पार्टी चुनाव के दौरान बूथ परिसर के आसपास के क्षेत्र में पैनी नजर बनाए रखे और बूथ परिसर के आसपास अनावश्यक रुप से कोई वाहन खड़ा ना होने दे और पोलिंग स्टेशन गेट के अंदर तथा बाहर अनावश्यक भीङ इकट्ठी ना होने दे। लापरवाही को किसी भी रूप में सहन नही किया जाएगा और कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने इस दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पानीपत जिला के चार विधानसभा क्षेत्र में 454 लोकेशन स्थित 912 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। सभी बूथों पर प्रयाप्त सख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। इसके साथ 136 स्थानों पर 152 क्रिटीकल व 9 वल्नरेबल बूथ चिन्हित किये गए है। यहा पर अर्धसैनिक बल के जवानों का आधा आधा से लगाया गया है।
जिला पुलिस के जवानों के अतिरिक्त 670 रिक्रूट, 418 होमगार्ड व सीएपीएफ की 9 कंपनी तैनात की गई है। इसके साथ ही सभी पोलिग बूथ सीसीटीवी केमरा की जद में है।उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान 87 जोनल मजिस्ट्रेट, 88 पेट्रोलिंग पार्टी, 24 स्टैटिक्स सर्विस टीम(एसएसटी), 24 फ्लाइंग स्क्वायड टीम तैनात की है। सभी पेट्रोलिंग पार्टी वाकी टॉकी सेट से लैस है और निरंतर गश्त कर पोलिग स्टेशन परिसर व बाहर की व्यस्था को संभालेगी।
सूचना मिलने पर पेट्रोलिग पार्टी 10 मिनट के दौरान ही पोलिग स्टेशन पर सहायता के लिए पहुंचेगी। बूथ के अंदर मोबाइल फोन लेकर जाने पर पूर्णरूप से पाबंदी है। पोलिग स्टेशन परिसर में नीजी कोई भी वाहन अंदर नही जाएगा। शरारती तत्वों पर पुलिस की विशेष नजर है। जिला में इंटर स्टेट, इंटर डिस्ट्रीक्ट के साथ साथ विभिन्न स्थानों 13 स्थानों पर नाकाबंदी कर वाहनों की गहनता से चेकिंग की जा रही है। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था बनाकर रखना पुलिस का अहम कर्तव्य है इसके लिए पुलिस पूर्ण रूप से संक्षम है।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान जिला प्रशासन द्वारा पोलिग बूथ के 200 मीटर के दायरे में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहित की धारा 163 लगाई गई है। इसलिए पोलिंग बूथों के नजदीक किसी प्रकार का हथियार व अन्य संदिग्ध वस्तु लेकर जाने की मनाही है। अगर कोई व्यक्ति धारा 163 की उल्लंघना करता पाया जाए तो तुरंत उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने आमजन से आहवान करते हुए कहा कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें। चुनाव के दौरान कानून व शांति व्यवस्था कायम रखने में पुलिस का सहयोग करें। यदि कोई अवैध गतिविधि उनकी निगरानी में आती है तो डायल 112 पर कॉल कर इसकी तुरंत सूचना पुलिस को दें।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

वीबी-जी राम जी योजना पर सियासत तेज, जयराम ठाकुर ने सरकार पर लगाए भ्रामक प्रचार के आरोप

शिमला,संजू-:प्रदेश में 1 जुलाई से लागू होने जा रही विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण (वीबी-जी राम जी) योजना को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने राज्य सरकार पर योजना को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और राजनीतिक कारणों से इसका विरोध करने का...

अंबाला कैंट में आधुनिक ‘तरंग रेलवे स्टेडियम’ का शुभारंभ, खिलाड़ियों को मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

अंबाला-:खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में अंबाला मंडल ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए अंबाला कैंट स्थित तरंग रेलवे स्टेडियम का उद्घाटन किया। स्टेडियम का शुभारंभ अंबाला मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (DRM) विनोद भाटिया ने किया। इस अवसर पर स्पोर्ट्स ऑफिसर एवं वरिष्ठ मंडल विद्युत अभियंता (TRD) चंद्रकांत मूंगरे सहित मंडल...

अंबाला सिविल अस्पताल में DG हेल्थ का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर फार्मासिस्ट चार्जशीट

अंबाला-:हरियाणा स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. कुलदीप सिंह ने गुरुवार को अंबाला छावनी नागरिक अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ-सफाई, दवा स्टोर, लैब और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दवा स्टोर में एक्सपायरी से पहले ही दवाओं को अलग रखे जाने के मामले में संबंधित फार्मासिस्ट को चार्जशीट करने...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से चर्चा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.