अमेरिका में डिपोर्ट होकर आए सोनीपत के युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज

सोनीपत,24 फरवरी-हरियाणा पुलिस अब विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ एक्शन मोड़ में नजर आ रही है.सोनीपत में अमेरिका से डिपोर्ट होकर आए खानपुर खुर्द के युवक के पिता ने करनाल के एजेंट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।आरोप है कि अमेरिका भेजने के नाम पर 40 लाख रुपये लिए गए। इससे पहले तीन हजार डॉलर देकर भी पांच लाख रुपये लिए गए थे।बेटे के वापस आने के बाद कई युवकों ने पीडि़त के घर आकर आरोपी के खिलाफ शिकायत नहीं देने की धमकी भी दी है.पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वैध तरीके से बच्चों को अमेरिका भेजने की कही थी बात

मिली जानकारी के अनुसार गांव खानपुर खुर्द निवासी किसान नरेंद्र कुमार ने बरोदा थाना पुलिस को बताया कि उनके तीन बेटियां व एक बेटा निशांत है। बेटा 12वीं कक्षा तक पढ़ा है। उन्होंने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर मार्च, 2024 में अपने रिश्तेदार करनाल के गांव नरुखेड़ी निवासी विक्रम से बात की थी। विक्रम ने कहा था कि उनके गांव का राजेश उर्फ कांशी बेटे निशांत को विदेश भेज देगा।उन्होंने उससे बातचीत की थी। जिस पर राजेश ने कहा था कि वह वैध तरीके से बच्चों को अमेरिका भेजता है।इसके लिए उसने 40 लाख रुपये देने की बात की थी और कहा था कि हवाई यात्रा से अमेरिका भिजवा देगा।चार-पांच दिन बाद ही उसने बेटे का पासपोर्ट मंगवा लिया था। उसने वीजा और टिकट बनवाने की बात की थी। उसके बावजूद बेटे को डंकी रास्ते से अमेरिका भेजा गया। जिसके चलते बेटा पकड़ा गया और अब उसे डिपोर्ट कर दिया गया। बेटे के आते ही बीमार होने के चलते उन्होंने अब पुलिस को शिकायत दी है।

तीन हजार डॉलर दे पांच लाख रुपये लिए पीडि़त ने बताया कि मई, 2024 में राजेश उनके घर पर तीन हजार डॉलर लेकर आया था।उन्हें देने के बाद उनसे नकद रुपये मांगे थे।तब उन्होंने गोहाना मंडी के आढ़ती कृष्ण लाल की दुकान से 5 लाख रुपये लेकर उसे दिए थे।आरोपी ने 25 मई,2024 को बेटे को दिल्ली भेजने को कहा था।वहां पर बेटे को एक व्यक्ति ने पासपोर्ट,दुबई का वीजा व टिकट दिया था। 27 मई, 2024 की रात को बेटा दुबई के लिए गया था।वहां पहुंचने पर राजेश ने उन्हें होटल का पता दिया था।बेटा डेढ़ माह दुबई रहकर लौट आया था। दो दिन दिल्ली रहने के बाद श्रीलंका भेज दिया।वहां भी 15 दिन रहकर मुंबई लौट आया।20 दिन मुंबई रहकर बेटा घर आ गया था और उसके बाद शुरू हुआ था अमेरिका जाने का सफर लेकिन अब निशांत को डिपोर्ट कर दिया गया है और उसके पिता की शिकायत पर राजेश के खिलाफ मुदकमा दर्ज कर लिया गया है।

सोनीपत पुलिस कर रही है मामले की गंभीरता से जांच

इस मामले की जानकारी देते हुए एसीपी ऋषिकांत ने बताया कि गांव खानपुर खुर्द के रहने वाले नरेंद्र नाम के शख्स ने अपने बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर ठगी होने की शिकायत दी है.अब राजेश नरवाल निवासी करनाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है.मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है, नरेंद्र के बेटे निशांत को डिपोर्ट कर दिया गया है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

657 करोड़ बैंक घोटाला: 329 करोड़ रुपये का फर्जी तरीके से सीने में निवेश

मोनिका रावत/पंचकूला-:657 करोड़ रुपये के बहुचर्चित बैंक घोटाले की जांच में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कथित तौर पर सरकारी धन की नई मनी ट्रेल का खुलासा किया है। जांच एजेंसी के अनुसार, सरकारी विभागों से कथित रूप से निकाली गई 329 करोड़ रुपये से अधिक की राशि पहले शेल कंपनियों के खातों में पहुंचाई...

घग्गर समेत सभी नदी-नाले उफान पर, पंचकूला में नदी किनारे जाने पर रोक; धारा 163 लागू

मोनिका रावत/पंचकूला : हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही भारी बारिश और पंचकूला में पिछले 48 घंटे से जारी वर्षा के कारण घग्गर नदी समेत जिले की सभी प्रमुख नदियां और बरसाती नाले उफान पर हैं। घग्गर नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने से उसने रौद्र रूप धारण कर लिया है। संभावित बाढ़...

मानसून की चुनौती के बीच हथनीकुंड बैराज अलर्ट मोड पर, हाईटेक सुरक्षा इंतज़ामों पर प्रशासन का भरोसा

यमुनानगर/परवेज खान-:मानसून के सक्रिय होते ही यमुना नदी के जलस्तर में संभावित बढ़ोतरी को देखते हुए यमुनानगर का हथनीकुंड बैराज पूरी तरह हाई अलर्ट पर है।सिंचाई विभाग ने इस बार बाढ़ के खतरे से निपटने के लिए व्यापक तैयारियां की हैं। विभाग का कहना है कि बैराज की सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए पहले...

हिमाचल में बारिश का कहर: सीएम सुक्खू ने लोगों से की सतर्क रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। बीते 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में तेज बारिश के कारण भूस्खलन, सड़क अवरोध और जलभराव की घटनाएं सामने आई हैं। कई स्थानों पर नदियों और खड्डों का जलस्तर बढ़ने से लोगों की चिंताएं...

हिमाचल में लगातार बारिश से हालात बिगड़े, 124 सड़कें बंद, 442 ट्रांसफार्मर और 19 पेयजल योजनाएं प्रभावित

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब जनजीवन पर साफ दिखाई देने लगा है। प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क,बिजली और पेयजल सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं।मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि 10 जुलाई सुबह 10 बजे तक की रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 124 सड़कें...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.