हमीरपुर : अरविन्द सिंह ( TSN)-हमीरपुर जिले के बड़सर इलाके में दो युवाओं के नशे करने के वायरल वीडियो कर मामले में पुलिस ने कार्यवाही शुरू कर दी है । पुलिस अधीक्षक हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में बड़सर पुलिस ने टीम गठित करके इसकी जांच शुरू कर एक युवा की पहचान कर उससे पूछताछ के लिए बुलाया है और उनसे गहन पूछताछ की जा रही है ।
मामले में गंभीरता से की जा रही जांच
पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि बुधवार को एक वीडियो उनको व्हाट्सअप के माध्यम से भेजा गया था जिसमे दो युवा खंडहरनुमा जगह में सग्दिध वस्तु का सेवन कर रहे थे जिसकी गहन पड़ताल की गई । उन्होंने बताया कि पुलिस टीम में वीडियो में दिख रहे युवाओं की पहचान करने के उपरांत उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था जिस पर उन्होंने नशा लेने की बात से इनकार किया है. उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले में गहनता से पूछताछ कर रही है ।पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि नशे के बढ़ते प्रचलन को रोकने के लिए पुलिस विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है और इसके लिए राज्य व जिला स्तर पर विभिन्न स्तर पर टीमों का गठन किया गया है । उन्होंने कहा कि जिला हमीरपुर में नारकोटिक सेल को भी गठित किया गया है जो नशे के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रहा है वहीं उन्होंने आम जनता से भी आह्वान किया कि वह नशे के खिलाफ पुलिस का सहयोग करें ।उन्होंने कहा कि युवाओं में बढ़ते नशे के प्रचलन को रोकने के लिए उनके अभिभावकों को भी नजर रखने की जरूरत है और बच्चों पर कम दबाव डालना चाहिए ।
