फ्लड रिलीफ फंड पर सियासत…विपक्षी आरोपों पर अनिल विज का पलटवार

10 September,2025-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर पंजाब और हिमाचल प्रदेश को राहत राशि देने के ऐलान के बाद सियासत तेज हो गई है। विपक्ष का आरोप है कि उन्हें कोई मुआवजा नहीं मिला।इस पर हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पलटवार करते हुए कहाजिस बच्चे को रोने की आदत होती है वह रोता ही रहता है,चाहे उसे दूध दो या जूस। प्रधानमंत्री ने पंजाब को 1600 करोड़ और हिमाचल को 1500 करोड़ का ऐलान किया है।हर सरकार के पास अपना राहत फंड होता है,फिर चाहे वह पंजाब हो या हरियाणा।

भाजपा सरकार पर सवाल– विज का जवाब

इनेलो नेता अभय चौटाला का कहना है कि हुड्डा ने ईडी के डर से भाजपा से समझौता किया,जिसकी वजह से हरियाणा में भाजपा सरकार बनी। विज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा तीसरी बार अकेले अपने दम पर सरकार बनाई है। चुनावों के दौरान हर मंच से मैंने कहा था कि भाजपा की सरकार बनेगी।जब हम जनता कैंप लगाते थे तो हजारों लोग आते थे और सब संतुष्ट होकर लौटते थे।

सुरजेवाला के बयान पर तंज

कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री की तुलना एक ऐसे ड्राइवर से की,जिसे न स्टीयरिंग पकड़ना आता है और न गियर बदलना।विज ने इस पर चुटकी लेते हुए कहा कि यह पता लगाना होगा कि सुरजेवाला ने खुद कभी ड्राइविंग स्कूल का एग्जाम दिया है या नहीं।उन्हें गाड़ी चलानी आती भी है या नहीं।अगर आती होती तो कांग्रेस लगातार तीन बार सत्ता से बाहर न रहती।उनका पैर तो हमेशा ब्रेक पर ही रहता है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

दलाई लामा से मिले अमेरिकी कांग्रेस के पांच सांसद, मैक्लोडगंज में हुई अहम मुलाकात

राहुल चावला,मैक्लोडगंज-:तिब्बती धर्मगुरु परम पावन 14वें दलाई लामा से बुधवार को मैक्लोडगंज स्थित उनके निवास पर अमेरिकी कांग्रेस के पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान तिब्बती निर्वासित सरकार के सिक्योंग पेनपा छेरिंग भी मौजूद रहे। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल की इस मुलाकात को तिब्बती समुदाय के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।प्रतिनिधिमंडल में अमेरिकी...

लुहणू मैदान पर मुंबई का दबदबा, हिमाचल को पारी और 196 रन से दी करारी शिकस्त

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर के लुहणू क्रिकेट मैदान में खेले गए रणजी ट्रॉफी मुकाबले में मुंबई की टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए हिमाचल प्रदेश को पारी और 196 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले के दौरान मुंबई के खिलाड़ियों ने खेल के विभिन्न पहलुओं में अपनी श्रेष्ठता साबित की और हिमाचल की टीम को वापसी...

वीरभद्र सिंह को भुलाने के बीजेपी के आरोपों पर विक्रमादित्य सिंह का पलटवार, बोले- तथ्यहीन बयानबाजी कर रही बीजेपी

शिमला-:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को लेकर कांग्रेस और बीजेपी के बीच सियासत तेज हो गई है। बीजेपी की ओर से कांग्रेस पर वीरभद्र सिंह को भुला देने के लगाए जा रहे आरोपों पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने बीजेपी के आरोपों को तथ्यहीन बताते हुए कहा...
CM Sukhwinder singh sukhu

हर्ष महाजन पर सीएम सुक्खू का पलटवार,बोले- कांग्रेस छोड़ने वालों की वापसी नहीं होगी

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन के बयानों पर पलटवार करते हुए भाजपा में गुटबाजी होने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि हर्ष महाजन उनसे बाद में राजनीति में आए थे और वह उनसे पहले ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी तथा एनएसयूआई के अध्यक्ष बन चुके थे।सुक्खू ने...

शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा शुरू,सप्ताह में तीन दिन मिलेगी हवाई सुविधा

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को मजबूत करने और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार ने एक और कदम उठाया है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने संजौली हेलीपोर्ट से शिमला-रामपुर हेलीकॉप्टर सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।इस सेवा के शुरू होने से रामपुर और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को हवाई सफर...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.