/ Oct 16, 2026

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा,विधायक आशीष शर्मा और पूर्व विधायक चैतन्य शर्मा भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। वहीं, हमीरपुर से संबंध रखने वाले मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को आमंत्रित नहीं किए जाने का मुद्दा भी चर्चा में रहा।

कार्यक्रम के दौरान डॉ. सिकंदर कुमार ने हमीरपुर स्टूडेंट्स एसोसिएशन को आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से हर साल छात्र एक मंच पर एकत्रित होते हैं और उन्हें अपनी संस्कृति,परंपराओं तथा क्षेत्रीय पहचान को समझने का अवसर मिलता है।मुख्यमंत्री को न्योता नहीं दिए जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संभव है कि मुख्यमंत्री उस समय उपलब्ध न हों। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्यक्रम में किन अतिथियों को आमंत्रित करना है,इसका फैसला स्टूडेंट्स एसोसिएशन ने लिया था। विश्वविद्यालय के कुलपति रहते कथित गलत भर्तियों को लेकर लगाए गए आरोपों पर भी उन्होंने अपनी बात रखी।

नए जिलों के गठन पर सरकार की मंशा पर सवाल

‘हमीर संगम’ के बीच बीजेपी विधायक सुधीर शर्मा ने हिमाचल प्रदेश में नए जिलों के गठन को लेकर सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नए जिले बनाने की चर्चा करने के बजाय मौजूदा प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और तकनीक के इस्तेमाल से सरकारी कामकाज को आसान बनाने पर ध्यान देना चाहिए।सुधीर शर्मा ने नए जिलों के गठन की कवायद को जनता का ध्यान भटकाने वाला शगूफा करार दिया।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार ने करीब छह महीने का समय निकालने का तरीका खोज लिया है।अब लोग इसी चर्चा में उलझे रहेंगे कि नया जिला कहां बनेगा,कौन-सा क्षेत्र किस जिले में शामिल होगा और लोगों को अपने काम के लिए किस जिले में जाना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि प्रशासनिक व्यवस्था का उद्देश्य जिलों की संख्या बढ़ाना नहीं, बल्कि आम जनता को सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना होना चाहिए। मौजूदा दौर में सूचना प्रौद्योगिकी का बेहतर इस्तेमाल कर सरकारी सेवाओं को अधिक प्रभावी और समयबद्ध बनाया जा सकता है।सरकार को स्मार्ट वर्किंग और डिजिटल व्यवस्था को प्राथमिकता देनी चाहिए,ताकि लोगों के काम बिना अनावश्यक देरी के पूरे हों।

आर्थिक संकट के बीच नए जिलों पर खर्च को लेकर घेरा

बीजेपी विधायक ने कहा कि हिमाचल प्रदेश पहले ही आर्थिक चुनौतियों और कर्ज के बोझ का सामना कर रहा है। ऐसे में नए जिलों के गठन पर कई सौ करोड़ रुपये खर्च होने की आशंका है। उन्होंने सरकार से सवाल किया कि इस खर्च के लिए धन कहां से आएगा और प्रदेश की आर्थिक स्थिति पर इसका क्या असर पड़ेगा।सुधीर शर्मा ने कहा कि जब सड़कों के गड्ढे भरने जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए पर्याप्त बजट उपलब्ध कराने पर सवाल उठ रहे हैं,तो नए जिलों के गठन के लिए अतिरिक्त संसाधन जुटाना आसान नहीं होगा।उन्होंने सरकार पर चुनावी गारंटियां पूरी करने में नाकाम रहने का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के बजाय नए जिलों की चर्चा में उलझाया जा रहा है।नए जिलों के गठन को लेकर सरकार की कवायद और विपक्ष के सवालों के बीच अब इस मुद्दे पर राजनीतिक बहस तेज होने के आसार हैं।वहीं, HPU के ‘हमीर संगम’ में मुख्यमंत्री को आमंत्रित नहीं किए जाने का मामला भी प्रदेश की सियासत में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

HPU के ‘हमीर संगम’ में बीजेपी नेताओं की मौजूदगी से सियासी चर्चा तेज, नए जिलों पर सुधीर शर्मा ने सरकार को घेरा

शिमला,संजू -:हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) में आयोजित ‘हमीर संगम’ कार्यक्रम के बहाने प्रदेश की राजनीति में नई चर्चा शुरू हो गई है।कार्यक्रम में हजारों छात्रों की भागीदारी और बीजेपी नेताओं की मौजूदगी ने सियासी हलचल बढ़ा दी है।राज्यसभा सांसद डॉ. सिकंदर कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की, जबकि धर्मशाला के विधायक सुधीर...

व्हाइट केन डे पर राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता दिव्या शर्मा का संदेश—दृष्टिबाधितों को दया नहीं, अधिकार चाहिए

शिमला-:दृष्टिबाधित लोगों को शिक्षा,रोजगार और आत्मनिर्भरता के अवसर उपलब्ध कराने में कंप्यूटर टेक्नोलॉजी की महत्वपूर्ण भूमिका है।राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित दृष्टिबाधित कॉरपोरेट रणनीतिकार दिव्या शर्मा ने कहा कि तकनीक के माध्यम से दृष्टिबाधित व्यक्ति अपनी क्षमताओं का बेहतर उपयोग कर सकते हैं और समाज में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।वह गुरुवार को विश्व श्वेत...

कांगड़ा में मौसम ने बदली करवट,बारिश से बढ़ी ठंड,17 अक्टूबर तक बदलाव के आसार

कांगड़ा-:जिला कांगड़ा में मौसम ने एक बार फिर करवट बदल ली है। जिले के मैदानी क्षेत्रों में सुबह-सुबह आसमान में काले बादल छाने के बाद गरज के साथ बारिश का सिलसिला शुरू हो गया। अचानक बदले मौसम से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है, वहीं तापमान में गिरावट के चलते ठंड का एहसास...

अंबाला में SHO पर हमले के मामले में CIA-1 की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला में नग्गल थाना प्रभारी SHO सुरेश कुमार पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।CIA-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों निखिल और लक्की पंडित को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तारी के बाद पुलिस दोनों आरोपियों को घटनास्थल पर लेकर पहुंची,जहां उनकी निशानदेही पर मामले से जुड़े तथ्यों की...

CM सैनी ने मंत्री बेंजामिन दौसा से की मुलाकात,स्वीडन के साथ हरियाणा में निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर जोर

चंडीगढ़-:हरियाणा को वैश्विक निवेश और औद्योगिक सहयोग का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लगातार प्रयासरत हैं।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने स्वीडन सरकार के अंतरराष्ट्रीय विकास सहयोग एवं विदेश व्यापार मंत्री बेंजामिन दौसा से मुलाकात की।बैठक में भारत-स्वीडन संबंधों को नई मजबूती देने के साथ-साथ हरियाणा में निवेश,कौशल विकास,शिक्षा और ऊर्जा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.