शिमला, संजू -:द्रौपदी मुर्मू सोमवार को हिमाचल प्रदेश के पांच दिवसीय दौरे पर शिमला पहुंचीं। शिमला के समीप छराबड़ा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर उनके आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।राष्ट्रपति के स्वागत के लिए राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू स्वयं मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने राज्य की जनता की ओर से राष्ट्रपति का अभिनंदन किया और उन्हें हिमाचल आने पर शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, सांसद सुरेश कुमार कश्यप और शिमला नगर निगम के महापौर सुरेंद्र चौहान सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इसके अलावा मुख्य सचिव संजय गुप्ता, पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी और सेना के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।राष्ट्रपति का यह दौरा पांच दिनों तक चलेगा, जिसमें वे विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगी और राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण आयोजनों में शिरकत करेंगी।
