25 सितंबर को गोहाना में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे प्रधानमंत्री

गोहाना, 21 सितम्बर :प्रधानमंत्री विधानसभा चुनाव को लेकर हरियाणा के कई जिलों में जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करेंगे. हरियाणा में चार अलग-अलग जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए प्रधानमंत्री पहुंचेंगे.वहीं गोहाना में 25 सितंबर को गोहाना बाईपास पर जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए देश के प्रधानमंत्री पहुंचेंगे.प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बडोली ने कहा कि 22 विधानसभा के कार्यकर्ता जन आशीर्वाद रैली में पहुंचेंगे,  जिस में सोनीपत की 9और रोहतक 9 अलग-अलग विधानसभा और 4 पानीपत विधानसभा  के कार्यकर्ता और प्रत्याशी शामिल होंगे.
प्रदेश अध्यक्ष से मोहनलाल बड़ौली का यह भी कहना है कि 22 विधानसभा को लेकर गोहाना में जन आशीर्वाद रैली रखी गई है.सभी 22 विधानसभा से प्रत्याशी मंच पर रहेंगे.वही रैली में सोनीपत, पानीपत, जींद, रोहतक झज्जर के जिला अध्यक्ष भी शामिल रहेंगे. प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पहली रैली कुरुक्षेत्र में हो चुकी है, और हिसार में गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी के लगाते हुए मैदान पर आयोजित होगी. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि चौथी जन आशीर्वाद रैली पलवल 2 अक्टूबर को होगी.वहीं बरोदा हलके की अनाज मंडी में   22 सितंबर को  नायब सिंह सैनी जन आशीर्वाद रैली को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे.वही स्टार प्रचारक  के तौर पर देश के गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, और इसके अतिरिक्त अलग-अलग केंद्र मंत्रियों की भी अलग-अलग विधानसभा चुनाव में स्टार प्रचारक के रूप में जन आशीर्वाद रैली रखी गई है.
कांग्रेस के राज में बिना पर्ची खर्ची मिलती थी नौकरी
वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा है कि हरियाणा में तीसरी बार सरकार बनाने का संकल्प पर हरियाणा के लोग ले रहे हैं.. वहीं उन्होंने दावा करते हुए यह भी कहा कि आज हरियाणा में एक तरफ मन भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों ने बना लिया है. वहीं उन्होंने यह भी कहा है कि भाजपा का संकल्प पत्र आने के बाद तेज गति के साथ लोगों का रुझान भारतीय जनता पार्टी के प्रति बढ़ रहा है.कांग्रेस  पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस से झूठ का पिटारा है.. कांग्रेस की झूठ लोकसभा चुनाव में एक बार बिक चुकी है और काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती. कांग्रेस की झूठे लोगों के सामने आई है और लोगों ने इसे अच्छी तरीके से समझा है.वहीं कांग्रेस पर लगातार निशाना साधा हुए कहा कि कांग्रेस ने भर्ती रोको गैंग बना रखा है,जो कांग्रेस की योजना के अनुसार चलते हैं.वहीं उन्होंने यह भी दावा करते हुए कहा कि 24000 बच्चों रिजल्ट पूरी तरह से तैयार हैं और जैसे ही आचार संहिता हटेगी तुरंत उन्हें नौकरी दी जाएगी.कांग्रेस के राज में बिना पर्ची खर्ची नौकरी नहीं मिलती थी और भाजपा ने उसके सिद्ध करते हुए दिखाया कि भाजपा की सरकार में बिना पर्ची खर्ची गरीब परिवारों के बच्चों को नौकरी मिल रही है..

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

करनाल में किसान संगठनों का मंथन,26 नवंबर के आंदोलन की तैयारियों पर चर्चा

राकेश कुमार शर्मा/करनाल:-करनाल के जाट भवन में संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) भारत की अहम बैठक आयोजित की जा रही है। बैठक में किसान आंदोलन की आगामी रणनीति और 26 नवंबर को प्रस्तावित आंदोलन की तैयारियों पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में किसान नेता राकेश टिकैत, जोगिंदर सिंह उगराहां समेत विभिन्न किसान संगठनों के...

14 साल बाद कबड्डी में गोल्ड मेडल जीतने का सपना हुआ साकार, मंडी पहुंचने पर भावना ठाकुर का भव्य स्वागत

मंडी,धर्मवीर-:अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी और एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता भावना ठाकुर का सोमवार को छोटी काशी मंडी पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया।ऐतिहासिक सेरी मंच पर जिला कबड्डी संघ की ओर से आयोजित स्वागत समारोह में पटाखे फोड़कर उनका भव्य अभिनंदन किया गया।भावना ठाकुर की इस उपलब्धि से मंडी जिला सहित पूरे हिमाचल प्रदेश...

चंडीगढ़ की विरासत कुर्सियां नीदरलैंड में 3000 यूरो में नीलाम, पहले ही दी थी सूचना

मोनिका रावत,चंडीगढ़-:शहर की विरासत से जुड़ी पियरे जेनेरे की डिजाइन की दो एक्स-लेग आर्मचेयर नीदरलैंड में 10 अक्टूबर को 3000 यूरो (करीब 3.21 लाख रुपये) में नीलाम कर दी गईं।चंडीगढ़ प्रशासन को इस नीलामी की जानकारी 25 सितंबर को ही दे दी गई थी,लेकिन इसके बावजूद नीलामी नहीं रुक सकी। अधिवक्ता एवं चंडीगढ़ प्रशासन की...

11 से 14 नवंबर तक सजेगा अंतरराष्ट्रीय लवी मेला, 300 पुलिस कर्मियों के हवाले रहेगी सुरक्षा

शिमला-:हिमाचल प्रदेश की ऐतिहासिक व्यापारिक और सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक अंतरराष्ट्रीय लवी मेला इस वर्ष 11 से 14 नवंबर तक रामपुर में आयोजित किया जाएगा।मेले को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित मेला आयोजन समिति की बैठक में मेले के कार्यक्रमों,सुरक्षा...

हिमाचल में बारिश से लुढ़का पारा, 13 से 15 अक्टूबर तक फिर बारिश का अलर्ट

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के बाद सोमवार को मौसम साफ हो गया है।हालांकि,प्रदेश में अगले कुछ दिनों के दौरान एक बार फिर मौसम बिगड़ने के आसार हैं।मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार,पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से रविवार को प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश दर्ज की गई।हमीरपुर के नेरी में सबसे अधिक...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.