शाहपुर : राहुल चावला ( TSN)- कांगड़ा जिला के शाहपुर स्थित चंबी मैदान में कांग्रेस द्वारा न्याय संकल्प रैली का आयोजन किया गया. रैली में INC की महासचिव प्रियंका गांधी ने शिरकत की.वहीं जनसभा को सम्बोधित करते हुए प्रियंका गाँधी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश अपनी सभ्यता के लिए जाना जाता है। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार की परम्परा रही है कि उन्होंने हमेशा लोगों की सेवा की है।
प्रियंका गांधी ने कहा कि इस चुनाव में हिमाचल में हुई दो घटनाओ से लोगों के बीच भाजपा और कांग्रेस की सच्चाई आ चुकी है। उन्होंने का कि हिमाचल कि प्राकृतिक आपदा में कांग्रेस का कार्यकर्त्ता और नेता लोगों के बीच मदद करने के लिए जुटे रहे। वहीं भाजपा के नेताओं और प्रधानमंत्री ने एक बार मुड़ कर इस और नहीं देखा। उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने हिमाचल में धनबल के सहारे चुनी हुई सरकार को गिराने का प्रयास किया। प्रियंका ने कहा कि प्रधानमंत्री लोगों की समस्या पर बात नहीं करते। धर्म के नाम पर भाजपा नेता लोगों को गुमराह कर रहे है। प्रियंका गांधी ने कहा कि महगाई बढ़ चुकी है। बेरोजगारी बढ़ रही है। नौजवानो को रोजगार की जगह अग्निवीर का तोफा दिया जा रहा है। कहा देश के किसानो के साथ भी धोखा हो रहा है। 10 सालों से ऐसी सरकार आई है जो धर्म का नाम लेकर सत्ता के लिए काम करती है। हर स्थान पर लोगों ठगने का काम किया।
राजनीतिक मंडी में भाजपा ने छह विधायकों को खरीदा
वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा की भारतीय जनता पार्टी ने आपका वोट चुराया है। भाजपा जब जनता के वोट से सत्ता की कुर्सी नहीं हासिल कर सकी तो राजनीतिक मंडी में उन्होंने कांग्रेस के छह विधायकों को खरीदा और यह बिके हुए विधायक अब भाजपा से प्रत्याशी बने हुए हैं। यह बात सोमवार को शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कही।उन्होंने कहा कि इसलिए 1 जून को मतदान करते समय यह मत सोचना कि यह आम चुनाव है। मुख्यमंत्री की कुर्सी साढ़े तीन साल के लिए सुरक्षित है। यह सरकार बनाने के लिए चुनाव नहीं हो रहा। बल्कि भाजपा को सबक सिखाने के लिए चुनाव हो रहा है।
