राकेश टिकैत का किसान नेताओं को आवाहन..एक साथ चलने की जरूरत, बटोगे तो लूटोगे

करनाल, 16 दिसंबर -किसान नेता राकेश टिकैत आज करनाल बाबा राम सिंह की बरसी में शामिल होने से पहले  मिडीया से रूबरू हुए.राकेश टिकैत ने सभी किसान संगठनों से आवाहन करते हुए कहा  कि ‘बांटोगे तो लूटोगे,टिकैत ने सभी किसान संगठनों से संयुक्त किसान मोर्चा में शामिल होकर आंदोलन की नई रणनीति तैयार करने का आह्वान किया।
किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि भारत सरकार को पंजाब के शम्भू बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन से फायदा हो रहा है। यह आंदोलन पंजाब में हो रहा है,पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है। इस आंदोलन से पंजाब की जनता में रोष पनप रहा  कि सिख समाज का यही काम है कि आंदोलन कर हमारे रास्ते रोकना, इस आंदोलन से भारत की सरकार को कोई फर्क नही पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि अभी यह आंदोलन 4 से 5 महीने और चलने वाला है। जब तक सभी किसान संगठन इकठ्ठा नही होते किसान आंदोलन सफल होने वाले नही है। गौरतलब है कि पिछले दिनों दिल्ली टिकरी बॉर्डर पर  किसान आंदोलन के दौरान सरकार की नीतियों और किसानों की पीड़ा से आहत होकर बाबा राम सिंह ने अपनी पिस्तौल से गोली मार कर अपनी जान दे दी थी। आज उनके निवास स्थान करनाल स्तिथ सिंघडा गुरुद्वारा में उनकी बरसी में शामिल होने के पहले किसान नेता राकेश टिकैत करनाल के देवीलाल चौंक पर मीडिया से बातचीत की।वहीं किसान नेता डल्लेवाल के आमरण अनशन पर राकेश  टिकैत  ने कहा कि डल्लेवाल अब जहां तक जा लिए वहां से वापसी करना मुश्किल है। अभी वो ऐसी स्तिथि में नही की कोई बातचीत की जा सके।
सांसद रामचंद्र जांगड़ा को नहीं देना चाहिए गलत बयान 
वहीं  सांसद रामचंद्र जांगड़ा द्वारा किसानों पर दिए विवादित बयान को लेकर कहा कि सरकार उनसे इस बारे में जानकारी हासिल करे। उन्हें किसानों के खिलाफ इस तरीके के गलत बयान नही देने चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर उनके पास इस किस्म की जानकारी थी तो अभी तक उन्होंने इस जानकारी को क्यों छुपाया। इस तरह की जानकारी को छुपाना भी गुनाह है। अगर उन्होंने पार्लियामेंट में झूठ बोला है तो उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होना भी बहुत जरूरी है।
जब देश का राजा निर्दयी हो जाये तो अपने संगठन पर लगाएं ताकत
हरियाणा सरकार 24 फसलों पर एसपी दे रही है टिकैत ने इस पर कहा की सरकार झूठ बोल रही है बीजेपी सरकार से झूठ बोलने में माहिर है। किसानों की आये दोगुनी हुई है पर  टिकैत  ने कहा की यह सरकार की मजबूरी है बोलना। उन्होंने कहा कि फसलों की आमदनी तो नही बड़ी लेकिन किसान का कर्जा जरूर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि जब देश का राजा निर्दयी हो जाये तो अपने संगठन पर ताकत लगानी चाहिये,संगठन को बढ़ाना और मजबूत करना चाहिए। अभी भारत सरकार किसान संगठनों को तोड़ने में लगी हुई है। हम अपने संगठन को बचाने पर काम कर रहे है। टिकैत ने कहा कि आज करनाल में हरियाणा एसकेएम की एक बैठक रखी गई है उसमें हरियाणा के बाबत मुद्दों को लेकर चर्चा की जाएगी।
राकेश टिकैत  ने कहा कि यह सरकार गरीब, मजदूर, किसान की सरकार नही है,यह पूंजीपतियों की सरकार है,हाइवे के साथ लगती जमीन किसानों के हाथों से चली गई। किसान अपनी जमीन ना बेचें। आंदोलन का रास्ता अपनाएं और एक बड़े आंदोलन की रूपरेखा तैयार करें। टिकैत के किसान संगठनों पर कहा कि पहले एसकेएम दिल्ली आंदोलन कर के आया और अब एक नया एसकेएम बन कर शम्भू बॉर्डर पर आंदोलन कर रहा है और दूसरा अपने घर मे बैठा है।अगर यह सब इक्कठा नही होंगे तो लूट जाएंगे। हमारा संगठनों को इकट्ठा करने का प्रयास जारी है हमने पांच सदस्यीय कमेटी बनाई है जो इस पर काम कर रही है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

अंबाला में प्याज के दामों में उछाल, बारिश से आवक प्रभावित

अंबाला–:चीनी के बाद अब प्याज के बढ़ते दामों ने आम लोगों की रसोई का बजट बिगाड़ दिया है।अंबाला में पिछले कुछ दिनों में प्याज के दामों में करीब 20 रुपये प्रति किलो तक का इजाफा हुआ है।मंडी आढ़तियों का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के चलते पीछे से प्याज की आवक प्रभावित हुई...

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है।मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने के बाद सामने आए...

विधानसभा के बाहर आमने-सामने सत्ता पक्ष और विपक्ष, नारों और आरोपों से गरमाया माहौल

शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने नजर आए।विधानसभा परिसर के बाहर दोनों पक्षों ने अलग-अलग प्रदर्शन करते हुए एक-दूसरे के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। हाथों में तख्तियां लेकर नेताओं ने सरकार और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए,जिससे माहौल पूरी...

रोजगार के मुद्दे पर सदन में हंगामा, CM के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने किया प्रदर्शन

शिमला,संजू– हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के चौथे दिन प्रश्नकाल के दौरान बेरोजगारी और आउटसोर्स भर्तियों को लेकर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस देखने को मिली। विपक्ष ने युवाओं को रोजगार देने के मुद्दे पर सरकार को घेरा। मुख्यमंत्री के जवाब से असंतुष्ट भाजपा विधायक सदन से बाहर निकल...

अंबाला में हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, महिला समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

अंबाला-:अंबाला की पड़ाव थाना पुलिस ने हनीट्रैप के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाकर ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।पुलिस ने मामले में एक महिला समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह के सदस्य पहले महिला की मदद से लोगों को कमरे में बुलाते थे और इसके बाद...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.