सेहब कर्मचारियों की नगर निगम प्रशासन को दी अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी

शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-सैहब सोसाइटी वर्करज़ यूनियन सम्बन्धित सीटू के बैनर तले सैंकड़ों सैहब, आउटसोर्स व सफाई कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर कालीबाड़ी हॉल शिमला में जनरल हाउस के दौरान मांगों को लेकर मंथन किया।बैठक में कर्मियों पर लगाये जा रहे क्यू  आर कोड का विरोध किया गया ऑफ निर्णय लिया गया कि 2 व 3 अगस्त को डीसी ऑफिस शिमला स्थित नगर निगम कार्यालय के बाहर मांगों को लेकर सैहब कर्मी हल्ला बोलेगा।अगर बात नही बनी तो जनरल हाउस ने निर्णय लिया है कि 15 अगस्त के बाद मजदूर अपनी मांगों को लेकर बेमियादी आंदोलन शुरू करेंगे।
सैहब सोसाइटी के अध्यक्ष जसवंत सिंह ने कहा कि जो क्यू आर कोड हम पर थोपा । इसकी वर्क ओके माध्यम से नगर निगम डोर टू डोर गारबेज कॉलकेक्टर पर नजर रखने का प्रयास कर रहा।कर्मियों को समार्टी वाच दी जाएगी, जो उस एरिया में स्कैन होगी कि कर्मचारी कार्य कर रहा है या नही।उन्होंने कहां की पंजाब वर्षों से शहर को साफ रखने का वह कार्य कर रहे।उन्होंने कहा कि कर्मियों पर बंदिशें लगाने का प्रयास किया जा रहा है।इसका सैहब सोसाइटी विरोध करती है।इसके विरोध में 2 व 3 अगस्त को प्रदर्शन करेंगे अगर फिर भी बात नही बनी तो अनिश्चितकालीन  हड़ताल पर भी सैहब कर्मी जा सकते हैं।
सीटू राज्य अध्यक्ष विजेंद्र मेहरा ने कहा कि शिमला को स्वच्छ रखने में सैहब वर्करज़ का अहम योगदान है। अगर सैहब सोसाइटी का निजीकरण अथवा आउटसोर्स करने की कोशिश की गई तो मजदूर भविष्य में बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे व शिमला शहर में कार्य पूरी तरह ठप्प कर देंगे। उन्होंने हैरानी व्यक्त की है कि नगर निगम प्रशासन सैहब के बाय लॉज़ के खिलाफ कार्य कर रहा है व सैहब के कार्य की आउटसोर्सिंग करने की साज़िश रच रहा है। उन्होंने कहा कि जो ढाई करोड़ रुपये नगर निगम घरों की  मैपिंग हेतु क्यू आर कोड स्कैनिंग के लिए खर्च करना चाहता है उतने पैसे में 150 अतिरिक्त मजदूरों की भर्त्ती हो सकती है जिस से शहर को और ज़्यादा स्वच्छ रखने में मदद मिलेगी व कार्यरत मजदूरों पर काम का बोझ घटेगा। इतने पैसे से सभी सैहब व आउटसोर्स कर्मियों को तीन वर्ष तक 15 हज़ार रुपये बोनस दिया जा सकता है।  उन्होंने कहा कि हर महीने सैंकड़ों सैहब व आउटसोर्स कर्मियों का वेतन भुगतान समय पर नहीं किया जा रहा है जोकि वेतन भुगतान अधिनियम 1936 का उल्लंघन है।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

पंचकूला नगर निगम के कुल 20 वार्डों में से 10 वार्डों का परिणाम घोषित..सभी 10 वार्ड पर भाजपा का कब्जा

पंचकूला ,मोनिका रावत-:नगर निगम पंचकूला के 10 वार्ड के परिणाम दोपहर 1 बजे तक घोषित किए गए। इन सभी वार्ड में भाजपा ने कब्जा जमाया है। वार्ड नंबर 1 से भाजपा की परमजीत कौर 2358 मतों से विजयी वार्ड नंबर 2 से भाजपा की परमजीत कौर 1979 मतों से विजयी वार्ड नंबर 3 से भाजपा...

असम पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, शपथ ग्रहण समारोह में हुए शामिल

हरियाणा -:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी   दिवसीय दौरे पर असम पहुंचे। इस दौरान उन्होंने असम की नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लिया। समारोह में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सैनी ने असम सरकार को नई जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा...

पीएम की ‘सोना न खरीदने’ की अपील से हिमाचल के ज्वेलर्स चिंतित, कारोबार पर संकट गहराने की आशंका

शिमला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से देशवासियों से एक साल तक सोना नहीं खरीदने की अपील के बाद हिमाचल प्रदेश के सराफा कारोबारियों में चिंता बढ़ गई है। प्रधानमंत्री ने इस अपील को देश के राजकोषीय घाटे को कम करने और अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक कदम बताया है, लेकिन ज्वेलर्स...

चंडीगढ़ निकाय चुनाव पर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा का बड़ा बयान

चंडीगढ़ -:चंडीगढ़ में निकाय चुनावों के नतीजों को लेकर कैबिनेट मंत्री रणवीर गंगवा ने भरोसा जताते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार शानदार जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता का समर्थन भाजपा के साथ है और पार्टी विकास के मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। मंत्री रणवीर गंगवा ने देश के मौजूदा हालात...

पीएम के बयान पर कांग्रेस का हमला, आर्थिक हालात पर सरकार से जवाब मांगने लगी विपक्षी पार्टियां

शिमला-: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल ही में देशवासियों से सोने की खरीदारी सीमित करने, विदेश यात्राओं में कटौती करने और ईंधन की बचत करने की अपील के बाद राजनीतिक माहौल गर्मा गया है। कांग्रेस ने इस बयान को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए देश की आर्थिक स्थिति को लेकर स्पष्ट जानकारी देने...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.