शिमला, समर न्यूज ब्यूरो -:राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आज शिमला के अनाडेल हेलीपैड पर हिमाचल प्रदेश में उनके पांच दिवसीय प्रवास के समापन पर गरिमामय विदाई दी गई। इस अवसर पर कविंद्र गुप्ता और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह विशेष रूप से मौजूद रहे।
विदाई समारोह में राज्य सरकार और प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।इनमें पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह ,मुख्य सचिव संजय गुप्ता , पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी सहित पुलिस, सेना और अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।दिल्ली रवाना होने से पहले राष्ट्रपति ने शिमला स्थित आर्मी ट्रेनिंग कमांड का दौरा भी किया, जहां उन्होंने सेना के अधिकारियों से मुलाकात की। इस दौरान राज्यपाल भी उनके साथ रहे।राष्ट्रपति का यह दौरा राज्य के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में भागीदारी और संवाद ने केंद्र व राज्य के बीच समन्वय को और सुदृढ़ करने में सकारात्मक भूमिका निभाई है।
