कुरुक्षेत्र : चन्द्रिका ( TSN)- प्रदेश में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं जिनको लेकर राजनैतिक दलों और चुनाव लड़ने के इच्छुक प्रत्याशियों ने अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। इसी कड़ी में संजय गुर्जर ने पलवल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की टिकट पर दावेदारी जता रहे हैं.
संजय गुर्जर ने कहा की चुनावों को लेकर उनकी तैयारियां पूरी है और अगर भाजपा उन्हें टिकट देती है तो निश्चित ही सीट को भाजपा की झोली में डालेंगे।इस दौरान संजय गुर्जर ने अपनी ही पार्टी के विधायक दीपक मंगला पर भी सवालिया निशान लगाए. उन्होंने कहा कि उनका अफसरशाही पर कोई कण्ट्रोल नहीं है. साथ ही उन्होंने अपनी ही पार्टी और विधायक के विकास के दावों की भी पोल खोली।
