पलवल के निजी स्कूलों ने हरियाणा प्रदेश सरकार और शिक्षा विभाग के आदेशों को फिर से उल्लंघन करते हुए नर्सरी और केजी में पढ़ने वाले बच्चों को भी स्कूल भेजा है। सरकारी आदेशों को यहां निजी स्कूल कभी नहीं मानते। स्थानीय प्रशासन इनके सामने बेबस और मूर्ख है। शिक्षा विभाग के अधिकारी अभी भी ऐसे स्कूल संचालकों के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कर रहे हैं।
चाहे सरकारी या निजी स्कूल हो, सभी स्कूलों ने कक्षा छह से बारहवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए सुबह 10:00 बजे से शाम को 4:00 बजे तक पाठ्यक्रम निर्धारित किया है। लेकिन पलवल जिले में कई निजी स्कूल सरकारी और विभागीय आदेशों को अनदेखा करते हुए सुबह 8:30 बजे से खुले हुए हैं। स्कूलों में छोटे बच्चों को भी कंपकपाती ठंड में पढ़ाया जा रहा है।
हरियाणा प्रदेश सरकार ने पहले से ही 20 जनवरी तक कक्षा 3 तक के बच्चों के लिए छुट्टी की घोषणा की हुई है और यह आदेश सभी सरकारी और निजी स्कूलों में भेजे जा चुके हैं। और कक्षा 6 से 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए सुबह 10:00 बजे से पहले यदि कोई स्कूल खुला हुआ पाया जाएगा या कोई खोलता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
