/ Aug 31, 2026

माध्यमिक विद्यालय पढारानी का नहीं बन पाया अपना भवन…7 किलोमीटर पैदल चल डीसी से मिलने पहुंचे स्कूली छात्र

कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा ( TSN)-जिला कल्लू के उपमंडल बंजार के ग्राम पंचायत चकुरठा के पढारणी गांव में मिडिल स्कूल का अपना भवन न होने के चलते छात्र इन दिनों खासे परेशान है। तो वही बर्फबारी के बीच 7 किलोमीटर पैदल चलकर छात्र अपनी व्यथा सुनाने के लिए जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर पहुंचे। इस दौरान स्कूल प्रबंधन समिति और छात्रों ने डीसी कुल्लू के साथ भी मुलाकात की और अपनी समस्या उनके समक्ष रखी।
पढारणी स्कूल का अपना भवन न होने से परेशान छात्र
 स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बलवीर सिंह का कहना है कि पहले यहां पर स्कूल भवन निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध नहीं थी। लेकिन अब यहां पर जमीन उपलब्ध है। अपना भवन न होने के चलते एक सेवानिवृत बेलदार के घर पर इन दिनों कक्षाएं चल रही है। जहां पर 26 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। बलबीर सिंह का कहना है कि कुछ दिन पहले शिक्षा विभाग के अधिकारी भी यहां पहुंचे थे और उन्होंने जमीन का निरीक्षण किया था। लेकिन जिस जमीन का निरीक्षण किया गया। वह विभाग के नाम नहीं है। इसके लिए हालांकि एक और जमीन का प्रावधान कर लिया गया है। लेकिन अभी तक भवन का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन समिति ने डीसी कुल्लू के समक्ष मांग रखी है कि जल्द से जल्द दूसरी भूमि पर स्कूल भवन का निर्माण कार्य शुरू किया जाए। ताकि बच्चे अपने भवन में सही तरीके से पढ़ सके.
बच्चों की शिक्षा भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही 

डीसी कार्यालय पहुंचे छात्र विराट राणा ने बताया कि स्कूल में मात्र एक अध्यापक कार्यरत है और 26 बच्चों की शिक्षा भी इससे बुरी तरह से प्रभावित हो रही है। उन्हें खुले में ही खाना खाना पड़ता है और खराब मौसम में यह स्थिति और गंभीर हो जाती है। ऐसे में जल्द से जल्द नए भवन का निर्माण कार्य पूरा किया जाना चाहिए।

वहीं डीसी कुल्लू तोरुल एस रवीश ने बताया कि यह मामला शिक्षा विभाग के ध्यान में है और दूसरी जगह पर भवन बनाने के बारे में भी शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किया गए हैं। तीन-चार दिनों में यह मामला सुलझा लिया जाएगा। भवन निर्माण के लिए बजट का प्रावधान है और जल्द ही नए भवन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा.

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.