शिमला : संजु चौधरी ( TSN)-देश में कारगिल विजय के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती महोत्सव मनाया जा रहा है। इस उपलक्ष्य पर शिमला के एतिहासिक रिज मैदान पर भी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान ऑपरेशन विजय में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीरों को याद किया जा रहा है।
सेना के हथियारों की लगाई गई प्रदर्शनी
लेफ्टिनेंट जनरल देवेंद्र शर्मा कारगिल विजय के रजत जयंती कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। रिज मैदान पर आम लोगों के लिए सेना की वीरता और शौर्य को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसका उद्देश्य युवा पीढ़ी को ‘कारगिल विजय दिवस’ के महत्व से अवगत कराना और भारतीय सशस्त्र बलों की बहादुरी की गाथा को याद करना है। प्रदर्शनी के अलावा युवाओ को सेना मे कैरियर बनाने के लिए गाइडेंस कैम्प भी लगाया गया है। इन कार्यक्रमों में सेना के हथियार और उपकरण प्रदर्शन, मुफ्त चिकित्सा शिविर, प्रेरणा और जागरूकता स्टॉल, लगाये गये हैं।
