मुंबई (एकता): Shehnaaz Gill बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना नाम बन चुकी हैं। अभिनेत्री की काफी फैन फॉलोइंग है। टीवी से लेकर बॉलीवुड तक उसने अपनी अलग पहचान बना ली है। उनका चुलबुला अंदाज हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। शहनाज गिल को बिग बॉस 13 से पॉपुलैरिटी मिली थी, जिसमें वो बतौर कंटेस्टेंट नजर आई। हाल ही में शहनाज गिल ने अपनी इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की, जिसमें उन्हें सिंगर गुरु रंधावा पगड़ी पहनाते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि दोनों अक्सर एक साथ नजर आते रहते हैं। फैंस उनको देखना काफी पसंद करते हैं।
सूत्रों के मुताबिक शहनाज ने वीडियो को अपने पेज पर शेयर करते हुए लिखा- ‘गुरु नू नाज़ तेरे ते… चालू तेरा नखरा वे’। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस भी दोनों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। फैंस ने कई रिएक्शन दिए। बता दें कि दोनों ने एक साथ गाना भी किया था, जिसमें वह काफी क्यूट लग रहे थे। फैंस उनकी जोड़ी को काफी पसंद करते हैं। दोनों की अलग केमिस्ट्री देखने को मिलती है। कई दर्शकों ने इन्हें बोला भी है कि आप दोनों शादी कर लो। लेकिन उनका रिश्ता एक दोस्ती का है। शहनाज और गुरु रंधावा की डेटिंग की अफवाहें म्यूजिक वीडियो ‘मून राइज’ में नजर आने के बाद शुरू हुईं थी। दोनों स्टार्स शहनाज गिल की फिल्म ‘थैंक यू फॉर कमिंग’ की स्क्रीनिंग पर भी साथ में पोज देते हुए नजर आए थे।
गौरतलब है कि शहनाज गिल ने सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। वहीं दूसरी ओर थैंक यू फॉर कमिंग उनकी दूसरी फिल्म थी। इसके अलावा अभिनेत्री ने कई पंजाबी फिल्मों में काम किया। खास बात यह है कि उन्हें पंजाब की कटरीना कैफ भी कहा जाता है।