अंबाला (एकता): अब हरियाणा के चौकी थाने और पुलिस कर्मी फिट नजर आएंगे। बता दें कि फील्ड में मोटी तोंद वाले पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करने के आदेश के बाद अब गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा जिम्मा उठाया है। सूत्रों के मुताबिक बुधवार को अंबाला कैंट के महेश नगर थाने के शिलान्यास समारोह के दौरान गृह मंत्री ने ये आदेश जारी किए।
बताया जा रहा है कि अब हर पुलिस स्टेशन में जिम बनाए जाएंगे। चौकी थानों की नई बिल्डिंग बनाने का मकसद अच्छा Environment क्रिएट करना है। अब जो भी नई बिल्डिंग बनेगी उन्हें सेंट्रल एयर कुल बनाया जाएगा। इस सौगात के लिए आईजी समेत सभी पुलिस कर्मियों ने गृह मंत्री अनिल विज का धन्यवाद भी किया। अंबाला कैंट के महेश नगर थाना का भी शिलान्यास गृह मंत्री द्वार किया गया।
मीडिया से बात करते हुए गृह मंत्री ने कहा कि पूरे हरियाणा में नए थानों का निर्माण किया जा रहा है। थाने के शिलान्यास समारोह के दौरान आईजी कविराज ने हरियाणा के गृह मंत्री का धन्यवाद किया। पुलिसकर्मियों को मूलभूत सुविधा मिलना बहुत जरूरी है।
