/ Aug 30, 2026

हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर करनाल में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक

करनाल, 7 फरवरी -हरियाणा में नगर निकाय चुनाव को लेकर करनाल में कांग्रेस पार्टी की प्रदेश स्तरीय  अहम बैठक हुई. इस दौरान प्रदेश प्रभारी व कुरुक्षेत्र कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बैठक की अध्यक्षता की. उन्होंने बीजेपी सरकार पर नगरनिगमों में भ्र्ष्टाचार का आरोप भी लगाया.
इन चुनावों को लेकर जिला स्तरीय कमेटियों का होगा  गठन 
प्रदेश प्रभारी व कुरुक्षेत्र कांग्रेस विधायक अशोक अरोड़ा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी ने इन चुनावों को लेकर जिला स्तरीय कमेटियों का गठन करते हुए जिला संयोजक नियुक्त कर दिए हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस पार्टी की आज प्रदेश स्तरीय बैठक का आयोजन किया जा रहा है। इस बैठक में कार्यकर्ताओं की राय ली जा रही है।अंतिम निर्णय आला कमान का होगा। निश्चित रूप से कांग्रेस नगर निकाय चुनाव को बड़ी मजबूती से लड़ेगी।
अशोक अरोड़ा ने कहा के आज नगर निकाओं में  सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार फैला हुआ है,एनडीसी,प्रोपर्टी आईडी बनवाने के लिए लोगो को पैसे देने पड़ते है.परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए लोगो को परेशान होना पड़ता है। इन सब मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा। कांग्रेस पार्टी निकाय चुनाव सिंबल पर लड़ेगी या नहीं इसका फैसला आज की बैठक में होगा। कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष के पहले आए बयान कि इन चुनावों को लेकर जिला स्तरीय कमेटियों का गठन करतेलेकिन अंतिम फैसला आज लिया जाएगा।
अशोक अरोड़ा ने कहा कि हरियाणा के अंदर बढ़ती बेरोजगारी,नशा ओर अपराध की तरफ युवाओं के बढ़ने का नतीजा है कि आज हरियाणा के युवा अवैध तरीकों से विदेश की तरफ पलायन कर रहे हैं। लोग रोजगार के लिए अपनी जमीन जायदाद बेचने को मजबूर हुए। उन्होंने कहा कि यह अमेरिकी सरकार का अपना निर्णय है की अवैध रूप से रह रहे प्रवासियों को उन्होंने डिपोर्ट किया है किन्तु जो अमेरिकी सरकार ने युवाओं को हाथ पर बांधने का तरीका अपनाया है मैं इसकी घोर निंदा करता हूं। इस मामले में भारत सरकार को चाहिए था कि अमेरिकी सरकार से बातचीत करती या अपना विमान भेज कर युवाओं को अपने देश वापस लाती।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

नशे के खिलाफ जंग लड़ रहे सरपंच पर ही लगे नशा फैलाने के आरोप, महापंचायत में ग्रामीणों ने दिया खुला समर्थन

यमुनानगर: जिले में नशे के खिलाफ चल रही मुहिम अब साढौरा विधानसभा क्षेत्र के बिजौली गांव में नया मोड़ ले चुकी है। गांव के सरपंच साजिद खान, जो लंबे समय से नशे के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं,उन पर ही नशा फैलाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि नशा तस्करों...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा, चाचा-भतीजे की मौत

मोनिका रावत,पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर अपने घर...

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

अंबाला-:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना की। विज...

श्रावण अष्टमी मेले के बाद भी चिंतपूर्णी में आस्था का सैलाब, 25 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

चिंतपूर्णी,विकास-:प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रावण अष्टमी मेले के समापन के बाद भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। रविवार को सुबह से ही देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु माता रानी के दर्शन के लिए चिंतपूर्णी पहुंचते रहे। देखते ही देखते मंदिर मार्ग पर श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है,लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं के साथ...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.