/ May 16, 2026

नेशनल हेराल्ड प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का निर्णय सुकून देने वाला, विपक्ष को बदनाम करने की साजिश : सीएम मीडिया एडवाइजर

Shimla, Sanju-:नेशनल हेराल्ड मामले में सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने राहत देने वाला करार दिया है। उन्होंने कहा कि यह मामला किसी भी तरह से भ्रष्टाचार से जुड़ा नहीं है, बल्कि एक निजी शिकायत के आधार पर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को राजनीतिक रूप से परेशान करने का प्रयास किया जा रहा है।

नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को जानबूझकर निशाना बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि नेशनल हेराल्ड प्रकरण का इस्तेमाल केवल राजनीतिक बदनाम करने के उद्देश्य से किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस पूरे मामले में किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता या भ्रष्टाचार सामने नहीं आया है।प्रधान मीडिया सलाहकार ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और आयकर विभाग जैसी संवैधानिक एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो भी सरकार की नीतियों का विरोध करता है, उसके खिलाफ इन एजेंसियों को हथियार की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। नरेश चौहान ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से इस लड़ाई को लड़ रही है और सच्चाई अंततः सामने आएगी।उन्होंने कहा कि देश में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए जांच एजेंसियों का सहारा लेना लोकतंत्र के लिए ठीक संकेत नहीं है। कांग्रेस इस तरह के दबाव से डरने वाली नहीं है और जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाती रहेगी।

वहीं दूसरी ओर, मनरेगा योजना का नाम बदले जाने के प्रस्ताव पर भी नरेश चौहान ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) यूपीए सरकार के पहले कार्यकाल में वर्ष 2006 में लागू किया गया था, जिसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराना था। इस योजना से करोड़ों लोगों को आजीविका का सहारा मिला है।

नरेश चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार का इस योजना का नाम बदलने का विचार उचित नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार बहुमत के बल पर किसी भी विधेयक को पारित कर पूर्व सरकारों की योजनाओं की पहचान मिटाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि योजनाओं का नाम बदलने के बजाय उनके प्रभावी क्रियान्वयन पर ध्यान दिया जाना चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि कांग्रेस जनता से जुड़ी योजनाओं और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए हर स्तर पर आवाज उठाती रहेगी।

Ekta TSN

rahulkash03@gmail.com http://www.thesummernews.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Recent News

Trending News

Editor's Picks

18 वर्षों बाद बना अद्भुत संयोग, शनिचरी अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में उमड़ा आस्था का सैलाब

कुरुक्षेत्र, गुरदीप सिंह गुजराल -:शनिचरी अमावस्या के अवसर पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र  के पवित्र ब्रह्मसरोवर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। हरियाणा सहित पंजाब, राजस्थान, दिल्ली और महाराष्ट्र जैसे विभिन्न राज्यों से हजारों श्रद्धालु यहां स्नान और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही ब्रह्मसरोवर के घाटों पर भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं...

मोदी सरकार ने फार्मास्यूटिकल क्षेत्र को पूरी तरह कॉर्पोरेट कंपनियों और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के हवाले कर दिया : रणदीप सिंह सुरजेवाला

कैथल / बलिन्द्र कुमार-:कैथल में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रणदीप सिंह सुरजेवाला  ने आज किसान भवन में कैथल कैमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की। एसोसिएशन ने 20 मई 2026 को प्रस्तावित अखिल भारतीय कैमिस्ट बंद को लेकर उन्हें विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवैध ई-फार्मेसी, बड़ी...

60 हजार मतदाता करेंगे 180 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला, मतदान कल

मंडी, धर्मवीर -:शहरी निकायों को लेकर कल यानी रविवार 17 मई को होने वाले मतदान को लेकर मंडी जिला प्रशासन ने अपरी तैयारियां पूरी कर ली हैं। सभी पोलिंग पार्टियों ने अपने-अपने बूथ संभाल लिए हैं। बता दें कि कल मंडी जिला के 7 शहरी निकायों के 61 वार्डों के लिए मतदान होगा। इनमें 180...

लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने माता श्री नैना देवी मंदिर में टेका माथा

बिलासपुर, सुभाष -:लोकसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन और कई राज्यों में मिली बड़ी सफलता के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता जीपी नड्डा  हिमाचल प्रदेश स्थित श्री नैना देवी मंदिर  पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी कुल देवी मां श्री नैना देवी के दरबार में माथा टेककर विशेष पूजा-अर्चना की और देश...

मेरे लिए कार्यकर्ता पहले, प्रधान बाद में, पार्टी को दरकिनार करके न लड़े पंचायत चुनाव

मंडी धर्मवीर -: पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने अपने गृहक्षेत्र सराज में चुनाव लड़ रहे लोगों को स्पष्ट और सख्त संदेश देते हुए कहा है कि उनके लिए सबसे पहले पार्टी का कार्यकर्ता है जबकि प्रधान बाद में। आज हणोगी में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ आयोजित बैठक में जयराम ठाकुर ने कहा...

NE

News Elementor

We bring you fast, clear, and credible news that cuts through the noise. From breaking headlines to stories that matter, count on us for smart, engaging coverage every day.

Stay informed. Stay curious. Stay with The Summer News.

Popular Categories

Must Read

Copyright © 2025 Summer News Network Pvt. Ltd.